बुधामा पंचायत में सहयोग शिविर का जिला शिक्षा पदाधिकारी ने फीता काट किया उद्घाटन,केवल सत्रह आवेदन हुआ प्राप्त
🔴 शिविर का जिला शिक्षा पदाधिकारी ने फीता काट किया उद्घाटन।
🔴 मुखिया पंकज कुमार सिंह ने बुके देकर और अंगवस्त्र प्रदान कर पदाधिकारियों का किया स्वागत।
रिपोर्ट: पुष्पम कुमार।
उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)।
माह के तीसरे मंगलवार को बुधामा पंचायत में जनमानस की समस्याओं के निदान हेतु सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर नव निर्मित पंचायत सरकार भवन में आयोजित किया गया।
आयोजित शिविर का अध्यक्षता जहां मुखिया पंकज कुमार सिंह ने किया,वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने फीता काट कर शिविर का उद्घाटन किया।
जानकारी से जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी का मुखिया पंकज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।
शिविर हेतु पूर्व के निर्गत विभागीय आदेश से बुधामा में नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार तथा प्रतिन्युक्त कर्मी के रूप में स्वच्छता पर्यवेक्षक,ग्राम कचहरी सचिव और विकास मित्र मौजूद थे।
बुधामा में प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलज़ारी कुमार पंडित एवं अंचलाधिकारी स्वाती झा द्वारा मौके पर पहूंचकर शिविर का जायजा लिया गया।
आयोजित शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी कार्यरत कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।
मिल रही जानकारी से बुधामा पंचायत में लगे शिविर में किसान सम्मान निधि से संबंधित-2 आवेदन,वीबी जी रामजी जाब कार्ड हेतु -3,पंचायती राज विभाग में-2,जन्म-मृत्यु-4,पेंशन से संबंधित-6 यानि कुल 17 आवेदन प्राप्त हुई है।
कुछ ग्रामीणों द्वारा शिविर में कम जन भागीदारी के लिए जन जागरूकता की कमी बताई गई।
बुधामा पंचायत में सीएचओ शकील अख्तर,बुधामा के राजस्व कर्मचारी सुधीर कुमार,शाहजादपुर फीडर के कनीय विद्युत अभियंता दीपक कुमार,किसान सलाहकार परमानंद मंडल, कार्यपालक सहायक सुनील कुमार, जनप्रतिनिधियों में भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण,भाजपा नेता भोला मेहता,सरपंच सह सरपंच संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शालिग्राम भारती सहित एएनएम व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रहे।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक