भाकपा जनसंगठनों का 15 जुलाई को बिहार विधानसभा पटना के समक्ष प्रदर्शन की तैयारी
🔴 नयानगर में भाकपा का अंचल स्तरीय बैठक में,15 जूलाई को विधानसभा मार्च में की गई सम्मिलित होने की अपील।
रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज(मधेपुरा) ।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल परिषद,उदाकिशुनगंज की बैठक सिंगारपुर,नयानगर में लक्ष्मीदास की अध्यक्षता में हुई।
जिसमें पर्यवेक्षक साथी काo रमेश जी, सo जिo मंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महंगाई,भ्रष्टाचार, बेराजगारी,अपराध के खिलाफ हल्ला बोलने विधान सभा मार्च में सभी साथी भाग लें।
काo प्रमोद कुमार सिंह अंचल मंत्री उदाकिशुनगंज ने कहा कि युवाओं को रोटी रोजगार,पलायन निदान,किसानों को फसल का उचित मूल्य,भूमिहीनों को जबरन उजाड़ने, बुलडोजर राज स्थापित करने,मजदूरों का वीवी रामजी कानून वापस लेने,महिला हिंसा,सबको समान शिक्षा,दोहरी नीति के खिलाफ आवाज बुलंद करने 15 जुलाई को विधान सभा पटना मार्च के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को भाग लेने का आह्वान किया गया।
बैठक में भाग लेने वाले साथी वरिष्ठ नेता काo दिगम्बर झा, उमेश जी, शंभू पासवान,सुरेश चौधरी, अनिल पासवान, अनिल कामत, चंदर पासवान,भागेश्वर शर्मा, सच्चिदा शर्मा, धनुष शर्मा, मिथुन कुमार, दीना कामत, राधा देवी, रुना देवी, रेखा देवी, प्रभा देवी, उर्मिला देवी, गुलाब जी सहित सैकड़ों कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बैठक में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक