खाड़ा उच्च विद्यालय परिसर में चतुर्थवर्गीय कर्मी से हुई मारपीट,थाने में दिया आवेदन,कार्रवाई की मांग
🔴 शारीरिक शिक्षक पर गाली गलौज,मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप।
रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज।
उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खाड़ा पंचायत स्थित शास्त्री स्मारक उच्च विद्यालय खाड़ा से मारपीट का एक मामला प्रकाश में आया है।
इस विद्यालय में कार्यरत एक चतुर्थवर्गीय कर्मी ने विद्यालय के शारीरिक शिक्षक पारस प्रसाद मेहता पर मारपीट,गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए उदाकिशुनगंज थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर न्याय की मांग की है।
इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार उदाकिशुनगंज थाना को दिए आवेदन में किशनगंज जिले के कोढ़ोबारी थाना क्षेत्र के गोरुमरा वार्ड संख्या 6 निवासी तसीरुल हसन अंसारी,उम्र करीब (58) वर्ष ने बताया है कि वह पिछले आठ वर्षों से उदाकिशुनगंज प्रखंड के शास्त्री स्मारक उच्च विद्यालय खाड़ा में चतुर्थवर्गीय कर्मी के पद पर कार्यरत हैं।
उन्होंने थानाध्यक्ष के नाम प्रेषित आवेदन में बताया है कि गुरुवार सुबह लगभग 9:30 बजे विद्यालय परिसर में शारीरिक शिक्षक पारस प्रसाद मेहता ने उनके साथ बिना किसी कारण के गाली गलौज करते हुए मारपीट की। उन्होंने बताया कि इस दौरान उनके दाहिने हाथ की हथेली फट गई और उन्हें गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान शिक्षक ने पुलिस प्रशासन में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। आवेदन में घटना के समय विद्यालय में मौजूद शिक्षक प्रभाकर सिंह एवं सफाईकर्मी अशोक कुमार के मौजूद रहने का भी जिक्र किया है। घटना के बाद घायल कर्मी ने सरकारी अस्पताल में उपचार कराया और इसके उपरांत उदाकिशुनगंज थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा जांच प्रारंभ कर दिया गया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक