समाजसेवा : सामजसेवी शंभु चौधरी ने शिनवारा में बच्ची की शादी में दिया 51 सौ रुपए का आर्थिक मदद,खुशी

🔴 पूर्व में ले चुके हैं शंभू चौधरी सहायता देने का संकल्प ।

🔴 सिनवारा गांव में लड़की की शादी एवं मृतक के परिवार को शंभू देंगे आर्थिक सहयोग और निजी वाहन से नि:शुल्क पहूंचाऐंगे नि:सहाय रोगियों को अस्पताल।

🔴 सिनवारा चबियारी वार्ड नंबर-11 निवासी हैं युवा समाजसेवी शंभू चौधरी।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)। 

उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत अन्तर्गत सिनवारा चबियारी वार्ड नंबर-11 निवासी शंभू चौधरी ने समाज सेवा की ओर बेहतरीन कदम उठाया है।  समाज सेवी सह युवा कार्यकर्ता शंभू चौधरी ने विगत कुछ दिनों पूर्व बैठक में  संकल्प लिया था,कि अपने गांव शिनवारा में किसी भी परिवार की लड़की की शादी में 51 सौ रूपए और परिवार के किसी भी सदस्य के निधन पर 25 सौ रुपए अपने निजी कोष से आर्थिक मदद करेंगे। इतना ही नहीं किसी भी तरह की घटना,दुर्घटना एवं अचानक बीमार हो जाने की अवस्था में नि:सहाय मरीजों को अस्पताल ले जाने के लिए निजी गाड़ी भी पीड़ित परिवार को मुफ्त में उपलब्ध कराएंगे।

इसी कड़ी में वार्ड नंबर 11 निवासी शिव शिष्य बिभूति राम की बेटी की शादी में 1 जूलाई 2026 दिन बुधवार को 51 सौ रुपए की आर्थिक मदद परिवार को दी है।

शंभू चौधरी द्वारा आर्थिक मदद मिलने से बिभूति ने उनका स्वागत किया और धन्यवाद भी दिया। ग्रामीण लोगों ने भी शंभू के समाज के प्रति इस तरह की अनोखी पहल की सराहना की और प्रशंसा भी किया है।

इस अवसर पर अरूण तांती,उमेश मिस्त्री,बिभूति राम सहित अन्य लोग मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधामा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का डीपीआरओ ने की जांच,जांच से असंतुष्ट दिखे पदाधिकारी