नामजद आरोपी घूम रहे बेखौफ, कार्रवाई से संतुष्ट नहीं आवेदक

🔴 आवेदक गनौरी राम ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग ।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)।

उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधामा पुलिस कैंप क्षेत्र के खाड़ा पंचायत वार्ड नंबर-7 का एक मामला प्रकाश में आया है।आवेदक गनौरी राम ने उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी।दिनांक-28/06/26 को प्राथमिकी संख्या-195/26 भी दर्ज कर ली गई पर प्रशासनिक कार्रवाई अब तक शून्य है,ऐसा गनौरी राम का कहना है।

🔴मामला पर एक नजर :

गनौरी राम ने अपने आवेदन में घटना 23 जून 2026 की बताई है। उन्होंने लिखा है कि मंगलवार की संध्या करीब 5 बजे राजो राम पिता स्व बिहारी राम,सिरोमनी देवी पति राजो राम,लालू राम पिता राजो राम,लुटनी देवी पति जंगली राम, गुलशन कुमार पिता जंगली राम,कारी देवी पति लालू राम,तपेश कुमार पिता राजो राम एवं कबूतरी देवी पति रमेश राम सभी साकिन खाड़ा, वार्ड नंबर-7 एवं दो अज्ञात व्यक्ति हाथ में लाठी डंडे एवं हर्वे-हथियार लेकर एकजूट होकर पूर्व से अपने बारी में लगे घने लड़कटिया में सुनियोजित तरीके से छिपकर,घात लगाए बैठा था। 

उसी समय सभी ने अचानक मेरी पत्नी झुना देवी उर्फ कामों देवी से मारपीट और गाली गलौज करने लगे। मेरी पत्नी गले में 15 ग्राम चांदी का चेन पहनी थी जिसे राजो राम जबरन खींचकर ले लिया। सभी ने मिलकर मुझे तथा मेरी पत्नी के सर पर लोहे की रड से जान मारने की नियत से बुरी तरह मारकर घायल कर दिया। मेरा सर फट गया और बेहोश होकर गिर गया। आसपास के लोगों ने  चिकित्सकीय परामर्श हेतु अस्पताल ले गया और इलाज कराया।

इस घटना को लेकर आवेदक गनौरी ने दर्ज नामजद प्राथमिकी अभियुक्त के गिरफ्तारी हेतु प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अभियुक्त खुले घूम रहा है और खुलेआम धमकी भी मुझे दे रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधामा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का डीपीआरओ ने की जांच,जांच से असंतुष्ट दिखे पदाधिकारी