मोबाइल टावर नेटवर्क समस्या से आठ दिनों से जूझ रहे उपभोक्ता,कारोबार ठप

🔴 मोबाइल से बातें नहीं कर पा रहे लोग, मोबाइल नेट भी कार्य नहीं कर रहा।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज।

उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत व आस पास के क्षेत्र में एयरटेल समेत अन्य मोबाइल टावर नेटवर्क की समस्या करीब आठ दिनों से चल रहा है।

मिल रही जानकारी से खाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर-8 में मोबाइल टावर है। विगत एक सप्ताह से इस क्षेत्र में एयरटेल समेत सभी मोबाइल नेटवर्क इश्यू जारी है। वर्तमान समय में 
मोबाइल से ही हर एक व्यावसायिक कार्य व्यापारियों और आम जनमानस का संपादित किया जाता है। चाहे आपसी बातचीत हो अथवा कहीं से कुछ मंगाना हो या किसी बच्चे को पैसा ही भेजना क्यों न हो सभी कार्य प्रभावित है।

एयरटेल समेत सभी मोबाइल नेटवर्क इश्यू पर खाड़ा के भूतपूर्व मुखिया सुनील कुमार सिंह,बिजली विभाग के मीटर रीडर सुजीत कुमार, सी.के.झा आदि का कहना है कि की दिनों से आ रही मोबाइल टावर नेटवर्क इश्यू के कारण सभी महत्वपूर्ण कार्य सहित लेन-देन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि 121 और 198 तथा 9934099340  पर शिकायत की गई पर कार्रवाई शुन्य है। भूतपूर्व मुखिया सुनील कुमार सिंह सहित दर्जनों उपभोक्ताओं ने एयरटेल कस्टमर केयर से जल्द नेटवर्क इश्यू को दुरुस्त करने  की मांग की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधामा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का डीपीआरओ ने की जांच,जांच से असंतुष्ट दिखे पदाधिकारी