दो बच्चियों की शादी में युवा समाजसेवी शंभू चौधरी ने दिया 51-51 सौ रुपए का आर्थिक सहायोग,स्वजनों ने कहा धन्यवाद

🔴 पूर्व में भी शंभू चौधरी ने एक बच्ची के शादी में दिया था 51 सौ रुपए का सहयोग।

🔴 सिनवारा गांव में वार्ड -11 की निशा व सुमन के परिवार को दिया गया आर्थिक सहयोग।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज/मधेपुरा। 

प्रखंड उदाकिशुनगंज के खाड़ा पंचायत अन्तर्गत सिनवारा चबियारी के समाजसेवी शंभू चौधरी ने समाज सेवा की ओर बेहतरीन कदम बढ़ाते हुए पुनः निशा और सुमन की शादी में आर्थिक सहायोग दिया है।  

समाज सेवी सह युवा कार्यकर्ता शंभू चौधरी ने विगत कुछ दिनों पूर्व एक बच्ची की शादी में 51 सौ रुपए आर्थिक सहायोग प्रदान किए थे।

उन्होंने कहा कि बच्ची की शादी में 51 सौ और परिवार के किसी भी सदस्य के मृत्यु हो जाने पर आर्थिक सहायोग 25 सौ दी जाएगी।  

इसके साथ ही शिनवारा में किसी भी व्यक्ति की घटना,दुर्घटना तथा अचानक बीमार हो जाने की अवस्था में मरीजों को अस्पताल ले जाने के लिए गाड़ी भी पीड़ित परिवार को मुफ्त में उपलब्ध कराएंगे। 

इसी कड़ी में वार्ड नंबर 11 निवासी रामवृक्ष सादा की बेटी निशा तथा दिनेश सादा की बेटी सुमन कुमारी की शादी में 51-51 सौ रुपए की आर्थिक मदद परिवार को दी गई है। समाजसेवी शंभू चौधरी द्वारा लड़की की शादी में  आर्थिक मदद दिए जाने से अमन कुमार, निभाष तांती,उमेश मिस्त्री,पपल मिस्त्री,नरेश साह, पंकज मिस्त्री,रेखा मुनि,दिनेश सादा सहित समस्त सिनवारा ग्रामवासियों में जहां हर्ष व्याप्त है वहीं ग्रामीणों ने इस कदम का प्रशंसा करते हुए स्वागत किया और धन्यवाद भी दिया। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधामा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का डीपीआरओ ने की जांच,जांच से असंतुष्ट दिखे पदाधिकारी