बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव ने खाड़ा पंचायत की जनता के कई मांग हेतु मंत्री को लिखा पत्र

🔴 अमीलाल बबुआ संस्कृत महाविद्यालय खाड़ा के भवन निर्माण हेतु मंत्री को बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष ने लिखा पत्र।

🔴 झंडा टोला को मुख्य सड़क से जोड़ने हेतु सड़क निर्माण हेतु मंत्री को उपाध्यक्ष ने लिखा पत्र।

रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।

             (फाईल फोटो नरेंद्र नारायण यादव)

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)।

आलमनगर विधायक सह बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव ने उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत की तीन समस्याओं के समाधान हेतु विभाग के मंत्री एवं वरीय पदाधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया है।

बताते चलें कि प्रखंड बीस सूत्री में खाड़ा पंचायत की कई जन समस्याओं को कई बार सदस्यों ने उठाया गया था। 

इसी जनसमस्याओं को लेकर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप मंडल ने बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव को पत्र से अवगत कराया और समस्या के समाधान हेतु आग्रह भी किया था। जिसमें खाड़ा पंचायत में अस्सी के दशक से संचालित अमीलाल बबुआ संस्कृत महाविद्यालय खाड़ा हेतु जर्जर भवन की जगह भवन निर्माण के लिए बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाईगर,झंडा टोला को नहर होकर माली-आलमनगर मुख्य सड़क से जोड़ने हेतु सड़क निर्माण के लिए बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री सुनील कुमार एवं शास्त्री स्मारक उच्च माध्यमिक विद्यालय में वर्षों से सैरात (जोत जमीन की डाक हेतु) के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव के समक्ष क्षेत्र की जन  समस्याओं को भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा द्वारा बराबर रखा जाता रहा है।

इसके बावजूद प्रखंड बीस सूत्री में भी कई बीस सूत्री सदस्यों द्वारा खाड़ा पंचायत की जनहित का मामला उठाया गया और प्रस्ताव भी लिया गया था।

         (फाईल फोटो प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप मंडल)

इसी प्रस्ताव को लेकर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह जदयू के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल द्वारा जन समस्याओं पर विशेष ध्यान देते हुए बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष श्री नरेन्द्र नारायण यादव जी को पत्र लिखकर इसके समाधान हेतु ध्यान आकृष्ट कराया था। बीस सूत्री अध्यक्ष की मांग को त्वरित गति से लेते हुए उपाध्यक्ष श्री यादव ने मंत्री एवं वरीय पदाधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।

खाड़ा पंचायत की जनहित की समस्याओं को त्वरित गति से किए जाने हेतु,बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव जी तथा बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप मंडल को पंचायत के लोगों ने धन्यवाद दिया तथा कार्रवाई हेतु उठाए गए कदम का स्वागत भी किया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधामा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का डीपीआरओ ने की जांच,जांच से असंतुष्ट दिखे पदाधिकारी