पिपरा करौती पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में लाभुकों के आवेदन का किया गया त्वरित निष्पादन

🔴आवेदनों का ऑन द स्पॉट निपटारा सहयोग शिविर में किया गया।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)।

उदाकिशुनगंज प्रखंड के पिपरा करौती पंचायत स्थित पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन पंचायत की मुखिया नीलू देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। 

सहयोग शिविर में कई विभागों के आवेदन शिविर में मौजूद कर्मियों द्वारा जमा लिए गए। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुखिया नीलू देवी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर इन दिनों प्रत्येक पंचायतों में संचालित सहयोग शिविर आम लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की यह पहल प्रशासन एवं जनता के बीच संवाद को मजबूत करने के साथ साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

आयोजित शिविर में नोडल अधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त तकनीकी सहायक पंचायती राज विभाग उदाकिशुनगंज,मोहम्मद साकिर ने बताया कि मंगलवार को विभिन्न विभागों के कुल आठ आवेदन लाभुकों द्वारा जमा किया गया, जिसमें कुछ आवेदनों का ऑन द स्पॉट निपटारा भी कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों का समय सीमा के भीतर समाधान कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कई आवेदन प्रखंड कार्यालय में भी लोगों द्वारा जमा किए गए थे। 

इस मौके पर पिपरा करौती पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजीव कुमार यादव,पंचायत आवास सहायक प्रिंस कुमार, किसान सलाहकार परमानंद राय, कार्यपालक सहायक सहित कई कर्मियों एवं लोगों ने सहयोग शिविर में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधामा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का डीपीआरओ ने की जांच,जांच से असंतुष्ट दिखे पदाधिकारी