नयानगर में घर से 700 मीटर दूरी पर बोरी में बंद मिला महिला का शव,श्रेत्र में फैली सनसनी

🔴 32 वर्षीय महिला खिलौना बेचकर गुजारा करती थी।

🔴 बंद बोरा में मिला महिला का शव,पिता ने लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।


उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)।
मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधामा पुलिस कैंप क्षेत्र में एक अधेड़ महिला का शव बांसबाड़ी की झाड़ियों में बोरी में बंद मिला। शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी।  32 वर्षीय महिला मृतका के पिता ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। इधर प्रशासन द्वारा एफएसएल जांच भी शुरू कर दी है।

बुधामा पुलिस कैंप प्रभारी व उदाकिशुनगंज पुलिस को सूचना मिली कि नयानगर स्थित बांसबाड़ी की घनी झाड़ियों से बोरी में बंद कुछ है जिससे बदबू आ रही है। पुलिस ने मौके पर पहूंचकर बोरे को खोलकर देखी तो उससे एक 32 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया।
शव की पहचान स्थानीय नयानगर की ही महिला के रूप में हुई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

🔴 मृतका के पिता का आरोप :

इधर अधेड़ महिला मृतका के पिता ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है।

अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी। फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

🔴 मृतका खिलौने बेचकर पालती थी परिवार :

मृतका के पिता ने बताया कि मुहर्रम के दिन बेटी से आखिरी बार बात हुई थी। उस दिन वह झंझरी मुहर्रम मेले में खिलौने बेचने गई थी। महिला का विवाह वर्ष 2010 में हुआ था। उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की उम्र करीब 9 वर्ष,जबकि सबसे छोटी बेटी 3 वर्ष की है। पति करीब एक सप्ताह पहले मजदूरी के लिए पंजाब गया था। सास-ससुर का पहले ही निधन हो चुका है। घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं रहता था। महिला गांव और आसपास के मेलों में खिलौने बेचकर परिवार का भरण-पोषण करती थी। अधेड़ महिला का शव महिला के घर से करीब 700 मीटर पूर्व स्थित बांसबाड़ी से बरामद हुआ।

उसकी कलाई पर गोदना से पति का नाम प्रकाश कुमार और गले पर काला निशान मिला, जिससे पहचान हुई। 

घटनास्थल पर एफएसएल की टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। शव के साथ एक मोटी रस्सी भी बरामद हुई, जिस पर बाल लिपटे मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार रात महिला बच्चों के साथ खाना खाकर घर में सोई थी। 

🔴 थानाध्यक्ष ने कहा:

उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधामा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का डीपीआरओ ने की जांच,जांच से असंतुष्ट दिखे पदाधिकारी