खाड़ा पंचायत में लगा सहयोग शिविर में उमड़ी भीड़

🔴 18 विभागों के लगे अलग-अलग काउंटर में पदाधिकारी व प्रतिनियुक्त प्रभारी कर्मचारियों ने सुनी लोगों की समस्याएं।

रिपोर्ट: पुष्पम कुमार।

उदाकिशुनगंज/मधेपुरा ।

उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत में माह के तीसरे  मंगलवार को वार्ड नंबर-4 स्थित विकास भवन में सहयोग शिविर आयोजित की गई। 

खाड़ा में शिविर की अध्यक्षता मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने की। मुखिया द्वारा सहयोग शिविर में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई गई। उन्होंने मौके पर आए आवेदन को संबंधित विभाग को भेजने हेतु तत्परता दिखाई।

खाड़ा में आयोजित सहयोग शिविर में नोडल पदाधिकारी के रूप में बीपीआरओ सत्यनारायण रजक तथा प्रतिन्युक्त कर्मी के रूप में स्वच्छता पर्यवेक्षक,ग्राम कचहरी सचिव और विकास मित्र मौजूद थे।

खाड़ा पंचायत में प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलज़ारी कुमार पंडित द्वारा शिविर का जायजा लिया गया। आयोजित शिविर में उनके द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

शिविर में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी दीपेश कुमार मोदक, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सागर कुमार चौधरी, प्रखंड मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी मुस्तफा जमाल अंसारी, पीएचईडी विभाग के जेई पशुपति कुमार ने अपने विभाग की महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई।

शिविरों में जहां बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं में कुछ का मौके पर ही समाधान किया गया वहीं प्रशासन द्वारा लगाए गए अलग-अलग विभागीय स्टालों पर लोगों से आवेदन भी प्राप्त किए गए। अधिकारियों द्वारा आवेदनों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही गई।

खाड़ा पंचायत में लगे शिविर में सैकड़ों की संख्या में तीन डिसमिल जमीन की मांग हेतु आवेदन तथा अंचल से संबंधित परिमार्जन और दाखिल खारिज, नए राशन कार्ड,वृद्धजन पेंशन में राशि नहीं आने और खाड़ा सड़क अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु आवेदन सहित अन्य आवेदन दिया गया। 

विभिन्न विभागों के एवं जन समस्याओं के लिए आवेदन हेतु राजस्व विभाग,शिक्षा विभाग, पीएचईडी, पंचायती राज,विद्युत विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, सहकारिता विभाग,कृषि विभाग, अल्पसंख्यक एसटी एस सी सामाजिक सुरक्षा,बाल विकास परियोजना,स्वास्थ्य विभाग,ग्रामीण कार्य विभाग,खाद्य उपभोक्ता संरक्षण विभाग,पथ निर्माण विभाग,जल संसाधन विभाग, पशुपालन विभाग,एवं श्रम विभाग सहित कुल 18 विभागों के अलग अलग स्टॉल लगाए गए थे। 

सहयोग शिविर को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलज़ारी कुमार पंडित एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सत्यनारायण रजक ने बताया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ये सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक सेवाओं को सुलभ बनाना सरकार की प्राथमिकता है। 

प्रशासन ने दावा किया है कि इस सभी प्राप्त आवेदनों का तीस दिनों के भीतर शत प्रतिशत समाधान सुनिश्चित किया जाना है। 

इधर इस लगे सहयोग शिविर में जन समस्याओं के समाधान होने पर जहां कुछ ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त किया तो वहीं कुछ ग्रामीणों का शिकायत रहा कि आवेदन तो लिया गया पर उसका कोई प्राप्ति रसीद नहीं मिला है।

इस मौके पर सरपंच मुन्नी देवी, राजस्व कर्मचारी धनंजय पाण्डेय, कृषि समन्वयक मनीष कुमार, किसान सलाहकार अनिल कुमार पाठक,आवास सहायक प्रिंस कुमार, कार्यपालक सहायक कृष्णा कुमार, भ्रमणशील पशु चिकित्सक डॉ राहुल कुमार,जीविका सीसी निक्की रानी, विद्युत विभाग के सनोज कुमार,सुजीत कुमार,ग्राम कचहरी सचिव भास्कर झा, स्वच्छता पर्यवेक्षक विभाकर झा,जीएनएम ओम प्रकाश, एएनएम रिंकू कुमारी, सेविका चंदा कुमारी,डिम्पल कुमारी, अभिलाषा कुमारी,सीमा कुमारी, चंद्रकला कुमारी,अनीता देवी,शांति देवी विकास मित्र रेखा कुमारी सहित पैक्स अध्यक्ष कमलेश कुमार झा,उपमुखिया कंपनी मुखिया, रंजित कुमार ठाकुर, राजकिशोर राम,भूतपूर्व मुखिया दिगंबर झा, लीलाधर झा,रामशरण पंडित, डॉ अमर कुमार अमर सहित सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधामा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का डीपीआरओ ने की जांच,जांच से असंतुष्ट दिखे पदाधिकारी