नयानगर में आयोजित सहयोग शिविर में ऑन द स्पॉट आवेदक को मिला जन्म प्रमाण पत्र व वंशावली।

🔴 शिविर में त्वरित रूप से आवेदन व शिकायत का निपटारा किया गया।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)। 

उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के  नयानगर पंचायत अंतर्गत सिंगारपुर गांव स्थित पंचायत भवन में बिहार सरकार के निर्देश पर मंगलवार को सबका सम्मान - जीवन आसान के तहत सहयोग शिविर का  आयोजन किया गया। 

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर सभी पंचायतों में पिछले महीने से प्रारंभ इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं और विभिन्न विभाग से संबंधित आवेदनों का त्वरित निष्पादन करना है। 

नयानगर में सहयोग शिविर का संचालन  जिला मुख्यालय से प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारी संजय कुमार एवं मुखिया प्रतिनिधि रूपेश झा के सक्रिय योगदान के साथ प्रारंभ हुआ।  

वहीं दूसरी ओर आयोजित इस सहयोग शिविर में  नोडल पदाधिकारी संजय कुमार व मुखिया प्रतिनिधि रुपेश झा ने लाभुक को जन्म प्रमाणपत्र व वंशावली ऑन द स्पॉट उपलब्ध कराया। 

इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि रूपेश ने कहा कि शिविर में ग्रामीण अपनी शिकायतें, समस्याएं और सुझाव भी सीधे संबंधित अधिकारियों व कर्मी के समक्ष रख सकते हैं। साथ ही कहा कि  जिन आवेदनों का तत्काल सामाधान संभव होगा,उनका निष्पादन शिविर स्थल पर ही किया जाएगा। शेष मामलो को संबंधित विभागों को भेजकर निर्धारित समय सीमा के भीतर कारवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस सहयोग शिविर में स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित कई अन्य विभागों के आवेदनों को लोगों के द्वारा काउंटर पर जमा लिया गया।

🔴सहयोग शिविर में लगाएं गये 5 काउंटर :-

सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों के अलग अलग काउंटर लगाए गए थे, जिसमें संबंधित विभाग के कर्मी भी मौजूद रहे,वहीं कुछ काउंटर शिविर कार्यरत नहीं रहने के कारण लोगों को तत्काल परेशानी का सामना करना पड़ा। 

इस मौके पर नयानगर के पंचायत सचिव मुरारी कुमार, राजस्व कर्मचारी सुधीर कुमार,लेखापाल सह शिविर के नोडल अधिकारी सुमित कुमार, कार्यपालक सहायक खुशबू कुमारी,आवास सहायक संतोष कुमार झा, स्वच्छता पर्यवेक्षक सुनील कुमार, रोजगार सेवक मनोज कुमार साहू, आंगनबाड़ी सेविका बंदना कुमारी,रुबी कुमारी,ललिता कुमारी, वार्ड सदस्य नरेश दास, अरविंद मंडल, ग्रामीण सह युवा नेता मुकेश झा, संजीव झा, रामचंद्र पासवान, सच्चितानंद शर्मा, प्रियव्रत शर्मा, विनोद शर्मा, सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधामा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का डीपीआरओ ने की जांच,जांच से असंतुष्ट दिखे पदाधिकारी