श्रीकृष्ण बाबू मेमोरियल कोचिंग सेंटर का खाड़ा में फीता काटकर हुई शुरुआत
🔴 श्रीकृष्ण बाबू के स्मृति में नए कोचिंग सेंटर का किया गया उद्घाटन। रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)। उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा पंचायत वार्ड नंबर-7 निवासी अधिवक्ता सह कोचिंग संचालक स्व. कृष्ण बाबू की याद में 19 जून 2026 दिन शुक्रवार को कोचिंग की नई पारी की शुरुआत फीता काटकर की गई। बताते चलें कि श्री कृष्ण बाबू अगस्त 25 में दैहिक लीला समाप्त कर स्वर्गलोक सिधार गए थे। उन्हीं के स्मृति में उनके एकलौता पुत्र आत्मज कुमार झा उर्फ मानस कुमार झा द्वारा कोचिंग संचालन का कार्य शुरू किया गया। श्रीकृष्ण बाबू मेमोरियल कोचिंग के उद्घाटन के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में खाड़ा पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,भाजपा नेता सुभाषचंद्र सिंह, भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे। कोचिंग उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता जहां स्वर्गीय कृष्ण बाबू की पत्नी रीता देवी ने की। वहीं श्रीमती रीता देवी ने सभी अतिथियों के साथ संयुक्त रूप से फीता काट कर कोचिंग की विधिवत नई शुरुआत की। सभी ने बारी-बारी...