सनातन धर्मावलंबियों का पैदल रथ यात्रा जत्था पहूंचेगी खाड़ा,किया जाएगा भव्य स्वागत
▶️ रथ यात्रा में करीब 350 धर्मार्थी होंगे सामिल । ▶️ रथ यात्रियों का जत्था का दोपहर विश्राम खाड़ा में समाजसेवी रविन्द्र कुमार सिंह के आवास पर। रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत में 30 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को अखंड रामध्वनि संकीर्तन पैदल रथ यात्रा का अभिनंदन व स्वागत किया जाएगा। यामाहा शोरूम गया व औरंगाबाद के प्रोपराइटर अतीश कुमार बब्बू व समाजसेवी रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि अखंड रामध्वनि संकीर्तन पैदल रथ यात्रा कोशी कमिश्नरी मुख्यालय के मत्स्यगंधा मंदिर प्रांगण से झारखंड बाबा बैद्यनाथ धाम एवं बाबा बासुकीनाथ धाम तक जाएगी। इस यात्रा में 27 जनवरी को रथ सजावट की गई । इसके बाद 28 जनवरी को रथपूजन के उपरांत सहरसा नगर भ्रमण करते हुए चंडिका स्थान, बड़गांव,खाड़ा, नवगछिया तेतरी दूर्गा मंदिर होते हुए सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा अर्चना के बाद बासुकीनाथ धाम में पूजा के बाद सहरसा के लिए वापसी यात्रा है। इसी क्रम में 30 जनवरी को करीब 12 बजे रथ यात्रा जत्था खाड़ा पहुंचेगी। इस रथ यात्रा में सैकड़ों भक्तगण का मुख्य नेतृत्वकर्ता गोपाल झा,शैलेश झा...