खाड़ा पैक्स से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष कमलेश रहे 2026 में निर्विरोध प्रत्याशी, समर्थकों ने जताई खुशी

 ▪️कुल पांच पैक्स के नामांकन में अध्यक्ष पद पर 19 एवं सदस्य पद पर 61 प्रत्याशी ने भरे पर्चे।

▪️24 एवं 26 को संविक्षा,29 जनवरी को नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

▪️ मतदान 6 फरवरी तो मतगणना 7 फरवरी को प्रखंड कार्यालय सभागार में निर्धारित समय पर की जाएगी।

रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज प्रखंड  मुख्यालय परिसर स्थित सभागार में बुधवार एवं गुरूवार यानि 21 व 22 जनवरी को पैक्स चुनाव 2026 के नामांकन को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया समाप्त हो गई। पैक्स चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के प्रथम चरण में खाड़ा,गोपालपुर,मजौरा,लश्करी  एवं लक्ष्मीपुर नगर परिषद सहित कुल पांच पैक्स निर्वाचन क्षेत्र से दोनों दिन में अध्यक्ष पद के लिए 19 प्रत्याशी  तथा सदस्य पद हेतु कुल 61 ने नामांकन दाखिल किया। 

गुरूवार 22 जनवरी को नामांकन के दूसरे व अन्तिम दिन खाड़ा से केवल व केवल निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष कमलेश कुमार झा का नामांकन दाखिल किया गया। इसके साथ गोपालपुर से एक महिला एवं 6 पुरुष,मंजौरा से एक महिला एवं 2 पुरूष,लश्करी से दो पुरुष एवं लक्ष्मीपुर नगर परिषद से 6 पुरुष अभ्यर्थियों ने पैक्स निर्वाचन हेतु पर्चा दाखिल किया।

नामांकन के दूसरे दिन पांच पंचायतों के पैक्सों से अध्यक्ष पद के लिए कुल उन्नीस (19) अभ्यर्थी तथा सदस्य पद के लिए कुल एकसठ (61) अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। 

नामांकन के बाद 24 एवं 26 जनवरी को संविक्षा तथा 29 जनवरी को नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। चुनाव चिन्ह आवंटित होने के सात दिन बाद मतदान 6 फरवरी तो मतगणना 7 फरवरी को प्रखंड कार्यालय सभागार में निर्धारित समय पर की जाएगी।

▪️ प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने कहा :

इस सम्बन्ध में उदाकिशुनगंज के बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी गुलजारी कुमार पंडित ने बताया कि पैक्स के नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। जिसमें पांच पंचायत के लिए अध्यक्ष पद के लिए कुल उन्नीस (19) तथा सदस्य पद के लिए कुल 61 अभ्यर्थियों ने पर्चा दाखिल किया है। उन्होंने कहा कि खाड़ा पैक्स के लिए केवल व केवल एक प्रत्याशी निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष कमलेश कुमार झा ने पर्चा दाखिल किया है। जिसका निर्विरोध निर्वाचित होने से इन्कार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में पैक्स चुनाव हेतु नामांकन शांतिपूर्ण ढंग से और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व से निर्धारित व तय समय पर चुनाव के सभी कार्य पूर्ण किए जाएंगे। प्रखंड निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव के सारी प्रक्रिया के बाद मतदान 6 फरवरी को तथा मतगणना 7 फरवरी को होगी।

▪️ सहायक निर्वाची पदाधिकारी ने कहा:

इधर सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सत्यनारायण रजक ने कहा कि खाड़ा पैक्स से अध्यक्ष पद पर खाड़ा से निर्वतमान पैक्स अध्यक्ष कमलेश कुमार ने एकमात्र पर्चा दाखिल किया है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद के लिए कुल दो महिला व 17 पुरुष समेत कुल 19 अभ्यर्थी तथा सदस्य पद पर 21 महिला एवं 40 पुरुष ने नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से नामांकन दाखिल किए जाने पर अभ्यर्थियों और जनता की सराहना की।

▪️खाड़ा के वर्तमान मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने कहा :

इधर खाड़ा के वर्तमान मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष कमलेश कुमार झा के खाड़ा पैक्स से अकेले व निर्विरोध उम्मीदवार होने तथा जीत की अग्रिम हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि खाड़ा के पैक्स की भविष्य के राजनिति हेतु यह शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि पूर्व पैक्स अध्यक्षा सोनी देवी के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद यह दूसरा मौका है जो कमलेश निर्विरोध अध्यक्ष बनेंगे।

निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष पद के उम्मीदवार होने पर निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष कमलेश झा ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ खाड़ा पंचायत की जनता को धन्यवाद दिया। ग्रामीणों ने फूल मालाओं के साथ पुनः उनका भव्य स्वागत करते हुए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। 

इस मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अजित सिंह,भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा,भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य सुबोध चौधरी गणगण,पूर्व मुखिया सुनील कुमार सिंह,रविन्द्र कुमार सिंह बौवा,कांग्रेस नेता जवाहर मिश्र,भाजपा नेता सुभाष चंद्र सिंह,अमर प्रसाद सिंह, कुमार राजेश रंजन सोना सिंह, शाहजादपुर के पैक्स अध्यक्ष रामशंकर सिंह,किशुनगंज पैक्स अध्यक्ष सह व्यापार मंडल अध्यक्ष सह बीजेपी नेता मंटू यादव,पूर्व पंसस कैलाश मंडल,शिव महतों,देवेंद्र सिंह उर्फ पाठक सिंह,बेचन मुखिया,रमण सिंह,डीलर मणिकांत झा, मनोज भगत,शिवेंद्र सिंह,दुर्गेश मंडल, अशफाक आलम, इन्द्रदेव सिंह, ज्योतिष झा,मिथुन झा, पप्पू मिश्रा, निशांत कुमार ठाकुर, मिंटू सिंह, शिवदत्त झा, रविन्द्र ठाकुर, बबलू झा, दिगंबर झा, देवेंद्र राम, विवेक कुमार सिंह सहित सैंकड़ों लोग मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह