पैक्स चुनाव: उदाकिशुनगंज के पांच पैक्सों के लिए 21 जनवरी से शुरू होगा नामांकन, चुनावी सरगर्मी तेज

▪️क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है, संभावित प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ तैयारी में जुट गए हैं

▪️उदाकिशुनगंज के पांच पैक्सों के लिए नामांकन 21 से होगा

▪️खाड़ा, गोपालपुर, लश्करी, लक्ष्मीपुर व मंजौरा में होगा पैक्स चुनाव

रिपोर्ट: संजीव कुमार कश्यप/मधेपुरा।

  (फाईल फोटो प्र.नि.पदाधिकारी)

उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत पांच पैक्सों के चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव कार्यक्रम के तहत 21 जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। जहां 6 फरवरी को चुनाव होगा। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।

▪️ प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी कहते हैं:

प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित ने बताया कि जहां चुनाव होंगे उनमें खाड़ा पंचायत, गोपालपुर पंचायत,लश्करी पंचायत, लक्ष्मीपुर पंचायत एवं मंजौरा पंचायत के पैक्स शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गत वर्ष पूर्व सात पैक्सों का चुनाव हुआ था। उस समय उक्त पैक्सों का कार्यकाल पूरा नहीं होने के कारण इस पांच पंचायतों में चुनाव नहीं हुआ था। अब कार्यकाल पूरा होते ही चुनाव तिथि की घोषणा कर दी गई है। उन्होंने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया प्रखंड कार्यालय के सभागार में 21 एवं 22 जनवरी को 11 बजे पूर्वाह्न से 3 बजे अपराह्न तक आयोजित होगी।समीक्षा की तिथि 24 एवं 26 जनवरी को निर्धारित की गई है। नाम वापसी एवं चुनाव चिह्न आवंटन की तिथि 29 जनवरी को 11 बजे पूर्वाह्न से 3 बजे अपराह्न तक की जायेगी। वही मतदान 6 फरवरी को सुबह 7 बजे से संध्या साढ़े तीन बजे तक होगा।जबकि मतगणना 7 फरवरी को प्रखंड कार्यालय के सभागार में ही होगी। उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर सहायक निर्वाचन पदाधिकारी बीपीआरओ सत्यनारायण रजक एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार को बनाया गया है। 

वहीं प्रशासन ने नामांकन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।साथ ही आदर्श आचार संहिता का पालन कराने पर भी जोर दिया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

इधर नामांकन तिथि नजदीक आते ही संभावित उम्मीदवारों ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। गांव-गांव बैठकों का दौर चल रहा है और समर्थकों की संख्या बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। वहीं किसानों को उम्मीद है कि नए प्रतिनिधि चुने जाने के बाद पैक्स की कार्यप्रणाली और अधिक मजबूत होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह