नरेंद्र बने उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहजादपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक, शिक्षकों ने किया स्वागत
▪️विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बनने पर शिक्षकों ने किया शिक्षक नरेंद्र कुमार का स्वागत।
रिपोर्ट : संजीव कुमार कश्यप/मधेपुरा।
मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत शाहजादपुर पंचायत स्थित राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय में पिछले कई दिनों से चल रहे विद्यालय के प्रधानाध्यापक के प्रभार को लेकर असमंजस अब खत्म हो गया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के दिशा निर्देश पर विद्यालय के वरीय शिक्षक नरेन्द्र कुमार को प्रभारी प्रधानाध्यापक प्राधिकृत किया गया है।
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) मधेपुरा के द्वारा जारी पत्र के अनुसार विद्यालय के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक लालकुन कुमार के निलंबन के पश्चात उन्हें तीन दिनों के भीतर विद्यालय के वरीय शिक्षक नरेन्द्र कुमार को विद्यालय का संपूर्ण प्रभारी वरीय शिक्षक नरेन्द्र कुमार को हस्तगत कराने हेतु आदेश निर्गत किया गया था। इसी आलोक में उन्हें प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर प्राधिकृत किया गया है। वे विभागीय नियम एवं वित्त नियम का अनुपालन करते हुए विद्यालय का संचालन करेंगे। इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार के अपराह्न में पूर्व प्रधानाध्यापक लालकुन कुमार के द्वारा विद्यालय के वरीय शिक्षक नरेन्द्र कुमार को प्रभार हस्तगत कर दिया गया है।
वहीं दूसरी ओर राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहजादपुर के वरीय शिक्षक नरेन्द्र कुमार को प्रभारी प्रधानाध्यापक प्राधिकृत किए जाने पर सभी शिक्षकों ने स्वागत किया है। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने उम्मीद जताया है कि पिछले कई दिनों से चल रहे इस समस्या का निदान हो जाने से विद्यालय के विकास एवं बच्चों के सभी कार्य अब सुचारू ढंग से चलते रहेंगे।
वहीं विद्यालय के प्राधिकृत नए प्रभारी प्रधानाध्यापक नरेन्द्र कुमार ने भी विद्यालय के सभी शिक्षकों से सहयोग की अपील की है और सभी को धन्यवाद प्रेषित किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक