आईबीपीएस 2025 की परीक्षा में सफलता पर दिव्यांशु रिशु को बधाई देने का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी, गणमान्यों द्वारा दी जा रही बधाई

▪️रिशु को बधाई देने का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी, गणमान्यों ने द्वारा दी जा रही बधाई ।

रिपोर्ट : संजीव कुमार कश्यप/मधेपुरा।

        (दिव्यांशु का फाईल फोटो)

आईबीपीएस-2025 की परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों में  उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत वार्ड नं-आठ निवासी दिव्यांशु रिशु "गौतम" के प्रथम प्रयास में ही चयनित होने पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों, वरिष्ठ मीडिया कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा उन्हें बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है।

शुक्रवार को गौतम के खाड़ा स्थित घर पर कई शुभचिंतकों एवं गणमान्य लोगों ने उनके दादा-दादी एवं मां-पिताजी से मिलकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मोबाइल फोन पर ही गौतम को बधाई देते हुए आशीर्वाद प्रदान किए।

दिव्यांशु रिशु (गौतम) के इस सफलता पर उनके पिताजी नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष सह वरीय पत्रकार चंदन कुमार झा (सी.के.झा) के साथ अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से  बुधामा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सह एचएससी के सीएचओ मुहम्मद सकील अख्तर को कई फलदार वृक्ष व दर्जनों फूल के पौधे उपहार स्वरूप प्रदान किए। सीएचओ ने कहा कि इस वृक्ष और पौधे को एचएससी बुधामा के परिसर में लगाकर इसे गौतम के सफलता के लिए पर्यावरण संरक्षण हेतु यादगार बनाया जाएगा।

गणमान्य लोगों ने  कहा कि गौतम के इस सफलता पर घर के अभिभावक तुल्य सभी स्वजनों का सहयोग रहा, खासकर उनके माता आंगनबाड़ी सेविका चंदा कुमारी एवं  पिता चंदन कुमार झा को भी विशेष बधाई देते हुए कहा कि बच्चे के इस मुकाम पर पहुंचाने में इनका बहुत बड़ा योगदान है। 

वहीं दूसरी ओर गौतम के इस सफलता पर बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, चौहान पब्लिक स्कूल भागलपुर के डायरेक्टर संजय चौहान,खाड़ा एपीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नवीन कुमार,सीएचओ मु. सकील अख्तर,बुधामा के पूर्व मुखिया रितेश कुमार सिंह,नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता,बिहार प्रदेश अध्यक्ष अबोध ठाकुर,नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा पूजा मिश्रा,दैनिक जागरण मधेपुरा के पूर्व ब्यूरो चीफ सह आजतक के वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप कुमार झा,बैंक आफ इंडिया के जोनल हेड निरंजन कुमार,भाजपा नेता अरविंद सिंह,बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल कुमार केशरी,मधेपुरा दैनिक भास्कर के पूर्व ब्यूरो चीफ मनीष वत्स,पत्रकार विनोद विनीत,  रणधीर कुमार,रजनीकांत ठाकुर, अभिमन्यु सिंह, दिलीप दीप, कोनैन बसीर,गंगेश झा,प्रमुख प्रतिनिधि अमित कुमार अनुज,कृषि समन्वयक मनीष कुमार,किसान सलाहकार अनिल कुमार पाठक, गणमान्य इंद्रदेव प्रसाद सिंह,जदयू नेता मुहम्मद अशफाक आलम,जिला जदयू के वरीय उपाध्यक्ष मोहन कुमार ठाकुर,भाजपा के जिला महामंत्री विवेकानंद सिंह, भाजपा नेत्री बुलबुल सिंह,नयानगर के मुखिया प्रतिनिधि रूपेश झा, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अब्दुल अहद, सेवानिवृत्त शिक्षक बिरेन्द्र ठाकुर,चन्द्रानन झा,बिमल झा,राना झा,बीएनएमयू के परीक्षा नियंत्रक शंकर कुमार मिश्रा,अमन आर्य,पूजा कुमारी,मोना, भाजपा शक्ति केंद्र प्रमुख ललित नारायण ठाकुर,दिनेश कुमार झा,शंकर झा, राजकीय बुनियादी विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाषचन्द्र मिश्रा,शिक्षक आशुतोष मंडल, पंडित नवकान्त झा, श्यामाकांत ठाकुर, आचार्य अजय मिश्रा, आचार्य महेंद्र ठाकुर सहित दर्जनों लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से गौतम के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)