शिविर : खाड़ा में लगाया जाएगा नि: शुल्क पशु बांझपन निवारण शिविर

🔴 खाड़ा के भ्रमणशील पशु चिकित्सक राहुल कुमार ने की पशुपालकों से शिविर में लाभ लेने की अपील।

रिपोर्ट: संजीव कुमार कश्यप/मधेपुरा।

(फाईल फोटो पशु चिकित्सक )

प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत खाड़ा पंचायत में शिनवारा में पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। पशु बांझपन शिविर खाड़ा पंचायत के शिनवारा मध्य विद्यालय के मैदान में 21 जनवरी को आयोजित की जाएगी।भ्रमणशील पशु चिकित्सक राहुल कुमार ने अपील कि है कि पशु एवं मतस्य संसाधन विभाग बिहार सरकार द्वारा आगामी आयोजित की जा रही यह शिविर से पशुपालक लाभ लें। उन्होंने कहा कि शिविर में पशु के बांझपन को दूर के करने हेतु दवा नि: शुल्क वितरण की जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी आयोजित शिविर में पशुपालक आकर पशु से संबंधित बांझपन निवारण हेतु सलाह एवं दवा नि: शुल्क प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पशु चिकित्सालय खाड़ा में पशु के लिए चौदह प्रकार की दवा उपलब्ध है पशुपालक इसका लाभ ले सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधामा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का डीपीआरओ ने की जांच,जांच से असंतुष्ट दिखे पदाधिकारी