खाड़ा के दिव्यांशु रिशु "गौतम" का आईबीपीएस परीक्षा में हुआ चयन,बैंक पीओ बनकर बढ़ाया परिवार और क्षेत्र का मान

🔴 दिव्यांशु ने आईबीपीएस परीक्षा में प्रथम प्रयास में मारी बाजी, नेताओं संग वरिष्ठ पत्रकारों ने दी बधाई।

🔴 बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव के साथ ही अन्य वरिष्ठ पत्रकार और दर्जनों नेताओं ने दी बधाई।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा पंचायत निवासी नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बिहार के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष,भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी सह दैनिक आजतक के प्रधान संपादक चंदन कुमार झा  का एकलौता पुत्र दिव्यांशु रिशु उर्फ "गौतम" ने प्रथम प्रयास में ही बैंक पीओ में सफलता हासिल की है। इसका चयन बैंक आफ बड़ौदा में हुआ है। 

🔴 दिव्यांशु के शिक्षा पर एक नजर:

गौतम की शिक्षा की बात की जाए तो वह सरस्वती विद्या मंदिर,बिहारीगंज से सीबीएसई बोर्ड,चौहान पब्लिक स्कूल भागलपुर से सीबीएसई से उच्चतर माध्यमिक एवं टीएमबीयू भागलपुर से फिजिक्स में स्नातक प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुआ और इसके बाद बैंक की तैयारी में जुट गया था। प्रथम प्रयास में ही गौतम बैंक आफ बड़ौदा के पीओ पद पर आईबीपीएस की 2025 में आयोजित परीक्षा में सफलता हासिल कर चयनित किया गया। गौतम ने इसका श्रेय माता-पिता एवं गुरू जनों को दिया है। गौतम आगे की पढ़ाई जारी रखते हुए बीपीएससी और यूपीएससी की तैयारी के मूड में है।

बताते चलें कि गौतम सर्व साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखते हुए अपनी तैयारी भागलपुर में रहकर की और इस मुकाम को हासिल किया।

इस अवसर पर पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर एवं भाजपा नेता रविन्द्र कुमार सिंह उर्फ बौवा ने गौतम के घर पहूंचकर उनके दादा-दादी  एवं माता-पिता को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और बच्चे से फोन पर बातें कर उन्हें शुभकामनाएं दी।

🔴 मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने कहा : 
मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने कहा कि सर्व साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखते हुए गौतम ने जो मुकाम हासिल की है वो काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि यदि छात्र अपने लक्ष्य के लिए ज़िद्द ठान ले तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। श्री ठाकुर ने कहा कि गौतम से अन्य बच्चे को भी सीख लेने की जरूरत है।

गुरूवार को शोशल मीडिया पर आईबीपीएस-2025 की परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों में खाड़ा के दिव्यांशु रिशु "गौतम" को बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव,नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता,बिहार प्रदेश अध्यक्ष अबोध ठाकुर,नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा पूजा मिश्रा,दैनिक जागरण के पूर्व ब्यूरो चीफ सह आजतक के वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप कुमार झा,बैंक आफ इंडिया के जोनल हेड निरंजन कुमार, बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल कुमार केशरी,दैनिक भास्कर के पूर्व ब्यूरो चीफ मनीष वत्स,अमर गाथा के प्रधान संपादक मुकेश कुमार ठाकुर,अमर गाथा के बिहार के संपादक पवन कुमार झा,दैनिक जागरण के पत्रकार विनोद विनीत,दैनिक भास्कर के पत्रकार रणधीर कुमार,प्रभात खबर के पत्रकार कोनैन बसीर,दैनिक भास्कर के पत्रकार गंगेश झा,प्रमुख प्रतिनिधि अमित कुमार अनुज,जिला जदयू के वरीय उपाध्यक्ष मोहन कुमार ठाकुर,भाजपा के जिला महामंत्री विवेकानंद सिंह,नया नगर के मुखिया प्रतिनिधि रूपेश झा, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अब्दुल अहद आदि ने बधाई व शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

इस खुशी के मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजीत सिंह,खाड़ा के पूर्व मुखिया सुनील कुमार सिंह,सेवानिवृत्त शिक्षक शशिधर झा,श्रीनंदन झा,रमेश झा,समाजसेवी रघुनंदन मिश्रा,बुधामा के पूर्व मुखिया रितेश सिंह,चंदन कुमार झा,पत्रकार संजीव कुमार कश्यप,सुमन कुमार सिंह,गुड्डू कुमार ठाकुर,पुष्पम कुमार,दीपक कुमार ठाकुर,सेवानिवृत्त शिक्षक सह भाजपा नेता सुभाषचंद्र सिंह,अनुग्रह नारायण सिंह,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जवाहर मिश्रा,खाड़ा की सरपंच मुन्नी देवी,भाजपा नेत्री अनुपम झा,खाड़ा के भूतपूर्व मुखिया दिगंबर झा,पैक्स अध्यक्ष कमलेश कुमार झा,भाजपा नेता राजेश रंजन उर्फ सोना सिंह,चंद्रशेखर झा,बिमल कुमार झा,शशिशेखर मिश्रा,गोपालचंद्र झा,भाजपा शक्ति केंद्र प्रमुख ललित नारायण ठाकुर,प्रणव झा,नीरज झा,राणा झा आदि ने घर पहुंचकर शुभकामनाएं दी।

इसके साथ ही शोशल मीडिया तथा फोन व अन्य माध्यम से गौतम कुमार को जयकृष्ण झा,नंदन झा,पंकज झा,माधव झा,शंकर प्रसाद सिंह,सुमित ठाकुर,दिनेश कुमार झा,राहुल झा,प्रदीप पासवान,गोपाल झा,रणविजय सिंह,रमण कुमार झा,विभाकर झा, रंजित मंडल,मानस कुमार सिंह,राजन कुमार झा,रिंटू झा,प्रसून कश्यप, निरंजन झा,वरण झा,राजा कुमार झा, नवीन निशांत,विभाष ठाकुर,आशीष कुमार बाबूल,नवीन झा आदि ने शुभकामनाएं दी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह