सप्ताह में दूसरी बार गिरफ्तार किया गया शराब कारोबारी बिजली,भेजें गए जेल
🔴 बिजली पंडित मूर्गा फार्म के आड़ में शराब कारोबार करते फिर हुआ गिरफ्तार। 🔴 बुधामा पुलिस कैंप क्षेत्र के खाड़ा से देशी शराब कारोबारी बिजली को दोबारा गिरफ्तार कर भेजा गया जेल। रिपोर्ट : पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज। उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधामा पुलिस कैंप के खाड़ा पंचायत वार्ड नंबर-9 निवासी विन्देलाल पंडित का पुत्र विजय पंडित उर्फ बिजली पंडित को 15 लीटर देशी शराब के साथ 19 फरवरी गुरुवार को दूसरी बार गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मिल रही जानकारी से इससे पहले बिजली पंडित को 13 फरवरी दिन शुक्रवार को शराब कारोबार में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जिसका एफआईआर नंबर-477/26 बताया जा रहा है। मिल रही सूत्रों की जानकारी से शास्त्री स्मारक उच्च विद्यालय से 100 कदम पहले माली-आलमनगर सड़क के दक्षिण भाग में बिजली पंडित द्वारा मूर्गा फार्म के साथ शराब का कारोबार किया जाता है। इसी जगह पर बिजली शराब छुपाकर रखा था और पुलिस ने उसे शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि बुधामा पुलिस कैंप के प्रभारी गौरव कुमार ने शुक्रवार को बिजली को शराब के साथ मौके से गिरफ्तार...