मधेपुरा। खाड़ा पंचायत में मुखिया द्वारा किए जा रहे घर-घर मास्क वितरण को लोगों ने सराहा

 उदाकिशुनगंज(मधेपुरा)।

उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत के हर वार्ड में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर द्वारा घर-घर में मास्क वितरण करने का कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों को लगातार टीकाकरण कराने व लक्षण पाए जाने पर जांच कराने को जागरूक भी किया जा रहा है। खाड़ा पंचायत के 13 वार्डों में अबतक कोरोना संक्रमण की रोकथाम को ले मास्क वितरण व गांवों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण का कार्य भी लगातार जारी है।

वर्तमान मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर के अनुसार शुक्रवार से लगातार पंचायत में अबतक लगभग तीन वार्डों यथा वार्ड सं. 1 (एक),6 (छ:) और 7 (सात) में सभी राशनकार्ड धारियों के सदस्यों के अनुसार घर-घर पहुंचकर मास्क का वितरण किया जा चुका है। साथ ही आगे भी सभी वार्डों में मास्क वितरण किया जाना है।

🔼कहते हैं मुखिया--

इस संबंध में खाड़ा पंचायत के वर्तमान  मुखिया ध्रुव ने बताया कि सरकार ने कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए गांवों में मास्क वितरण कराने के लिए पंचायत सचिवों को मास्क उपलब्ध कराया गया है। जिसे अपने पंचायत के सभी वार्डों में प्रत्येक राशनकार्डधारी परिवार को राशनकार्ड में वर्णित सदस्यों के अनुसार मास्क मुखिया,
सचिव एवं कार्यपालक सहायक के देखरेख में निशुल्क वितरित किया जा रहा है।

कहते हैं ग्रामीण--

सूरज सिंह,रिंटू झा ने बताया कि हमारे वार्ड में सभी परिवार के सदस्यों को मास्क मुफ्त में मुखिया द्वारा वितरित किया गया।

अवधेश सिंह कहते हैं कि कोरोना वायरस के द्वितीय फेज में मास्क वितरण का काम शुक्रवार से वार्ड 1 से जारी है जो जानकारी से हर वार्ड के राशन कार्डधारियों के सदस्यों को दिया जाएगा।

तारा देवी,मीना देवी ने बताया कि पंचायत सचिव एवं मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर द्वारा बिहार सरकार के निर्देश पर पूर्व में भी अपने पंचायत में मास्क,साबुन के वितरण के साथ-साथ घरों को सैनिटाइज कराया गया था।
इसके साथ ही मुखिया,वार्ड सदस्यों और अन्य प्रतिनिधियों द्वारा लोगों को सरकार और प्रशासन के द्वारा जारी किए गए लॉकडाउन गाइडलाइन का अक्षरश: पालन करने,आवश्यक कार्य से बाहर निकलने पर शारीरिक दूरी बनाकर रहने के साथ-साथ मास्क पहनने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। लोग कोरोना संक्रमण काल में मुुुखिया के इस कार्य को सराहा।

रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह