मधेपुरा। सूखा एवं गीला कचड़ा प्रबंधन को लेकर वार्ड सदस्य एवं सचिव ने खाड़ा पंचायत के सुखासिनी वार्ड नंबर-12 में किया डस्टविन वितरण
उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत खाड़ा पंचायत के सुुुखासिनी गांव मेंं हर घर से कचड़ा निष्पादन हेतु वार्ड सदस्य को डस्टविन वितरण हेतु उपलब्ध किया है। विदित हो कि खाड़ा पंचायत 13 वार्डों में बंटा है। जिसमें सुखासनी गांव में दो वार्ड है। घर के कुड़े के निष्पादन के लिए स्वच्छ भारत अभियान के तहत सूखा एवं गीला कचड़ा के सही समय और नियत जगहों पर फेके जाने हेतु सुखासिनी के दोनों वार्डों को डस्टबिन वितरण करने हेतु पंचायत कार्यालय द्वारा मिला है। ज्ञात हो कि खाड़ा पंचायत के सुखासनी गांव दो वार्डोंं क्रमश: 12 एवं 13 में बंटा है। सुखासिनी गांव के वार्ड संख्या-12 के वार्ड सदस्य पहाड़ी ऋषिदेव व वार्ड सचिव संजय मेहता कहते हैं कि अपने पंचायत में वो वार्ड 12 के कामों को प्राथमिकता के आधार पर विकास करने में सारी बाधाओं को दरकिनार कर आगे बढ़ते रहे हैं।
इसी क्रम में वार्ड सदस्य पहाड़ी ऋषिदेव ने कहा कि वार्ड के विकास को गति प्रदान करते हुए पंचायत कार्यालय द्वारा वार्ड-12 को मिले डस्टविन लगभग 125 घर को 2-2 डस्टविन वितरित किया गया है जिससे लोग खुश हैं। वहीं वार्ड सचिव संजय मेहता बताते हैं कि वार्ड 12 की जनता को दो-दो डस्टविन बांटकर इसे उपयोग करने की भी जानकारी दी जा रही है। उन्होने बताया कि वार्ड-12 के शेष घर जो बच गये है उन्हें भी बहुत जल्द डस्टबिन उपलब्ध कराया जाएगा। खाड़ा पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर से इस बिषय में जानकारी ली गई तो उन्होंंने कहा कि सुखासिनी के दोनों वार्ड सदस्यों को डस्टविन उपलब्ध कराया गया है। उन्होंंने कहा कि जानकारी मिली है कि वार्ड नंबर 13 के वार्ड सदस्य रघुवीर मेहता द्वारा कुछ राशनकार्ड धारियों को ही डस्टबिन का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि वार्ड सदस्य से बात कर वार्ड-13 की सभी बचे पात्र लाभार्थियों को डस्टविन शिघ्र उपलब्ध करवाने हेतु कहा जाएगा। वहीं खासकर वार्ड नंबर-12 में अभी वितरण जारी है।
खबर लिखे जाने तक वार्ड नंबर 13 के वार्ड सदस्य रघुवीर मेहता से डस्टविन प्राप्ति एवं वितरण से संबंधित कोई भी आंकड़ा नहीं मिल सका है।
रिपोर्ट : पुष्पम कुमार। उदाकिशुनगंज।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक