सहरसा। 24 घंटे में मिले 29 नये मामले, 141 हुए ठीक:डीएम

🔼तीसरी लहर आने के पहले करायें अपना टीकाकरण।

सहरसा। 

जिले में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में लगातार गिरवाट देखी जा रही है । वहीं कोविड से ठीक हो रहे लोगों की संख्या संतोषजनक है। जिले में आज  371 कोविड के सक्रिय मामले हैं जिनका इलाज होम आइसोलेशन सहित डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटरों में चल रहा है। जिले में टीकाकरण कार्य भी पूरी गति के साथ चलाया जा रहा है। जिले से सभी प्रखण्डों में वैक्सीन एक्सप्रेस पंचायत स्तर पर टीकाकरण कार्य माइक्रोप्लान के अनुसार सम्पादित कर रहे हैं। जिले में मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में टीकाकरण कार्य भी जारी हैं।

🔼तीसरी लहर आने से पहले करायें अपना टीकाकरण--

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने वीडियो द्वारा जारी अपने कोविड प्रतिवेदन में जिलेवासियों से अपील की है कि- वे कोविड टीकाकरण के खिलाफ किसी प्रकार की भ्रांति और भ्रम में न रहें। जिले में चल रहे टीकाकरण सत्र स्थलों पर जब भी मौका मिले अपने आपको प्रतिरक्षित करें। जिले में खासकर पंचायत स्तर पर चलाये जा रहे टीकाकरण सत्र स्थलों पर जब भी मौका मिले अपने आपको प्रतिरक्षित कराना न भूलें। कोरोना की दूसरी लहर में वैक्सीन काफी कारगर साबित हो चुकी है। ऐसा देखा गया है कि वैसे लोग जो कोरोना की दूसरी लहर से पहले अपने आपको प्रतिरक्षित करा चुके थे उनमें कोरोना के कोई गंभीर मामले देखने को नहीं मिले हैं। अधिकांश कोराना की दूसरी लहर में संक्रमित होने से बचे रहे और जिन किन्हीं को कोरोना संक्रमण हुआ भी तो उन्हें मामूली संक्रमण के लक्षण पाये गये। उनमें से किसी को गंभीर प्रवृति का कोरोना संक्रमण नहीं हुआ। इस प्रकार वर्तमान कोरोना काल में वैक्सीन ही आपके बचाव का एक मात्र विकल्प के रूप में उभर कर आया है। जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील की है कि जिले में जब भी कोरोना की तीसरी लहर आये उससे पहले सभी जिलावासी अपने आपको प्रतिरक्षित कर लें ताकि कोरोना की तीसरी लहर में आप संक्रमित होने से बच सकें।

🔼करते रहें कोविड नियमों का पालन--

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है ऐसे में आपके द्वारा बारती गई किसी प्रकार की असावधानी आपको संक्रमित कर सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप कोविड उचित व्यवहार बनाये रखें। भीड़-भाड़ से बचें, अनावश्यक घरों से बाहर न निकलें और जब भी आवश्यकता अनुसार बाहर निकलें तो मास्क अवश्य पहनें और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन जरूर करें।

रिपोर्ट : डेस्क दैनिक आजतक।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह