खाड़ा पंचायत में लगा सहयोग शिविर में उमड़ी भीड़
🔴 18 विभागों के लगे अलग-अलग काउंटर में पदाधिकारी व प्रतिनियुक्त प्रभारी कर्मचारियों ने सुनी लोगों की समस्याएं। रिपोर्ट: पुष्पम कुमार। उदाकिशुनगंज/मधेपुरा । उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत में माह के तीसरे मंगलवार को वार्ड नंबर-4 स्थित विकास भवन में सहयोग शिविर आयोजित की गई। खाड़ा में शिविर की अध्यक्षता मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने की। मुखिया द्वारा सहयोग शिविर में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई गई। उन्होंने मौके पर आए आवेदन को संबंधित विभाग को भेजने हेतु तत्परता दिखाई। खाड़ा में आयोजित सहयोग शिविर में नोडल पदाधिकारी के रूप में बीपीआरओ सत्यनारायण रजक तथा प्रतिन्युक्त कर्मी के रूप में स्वच्छता पर्यवेक्षक,ग्राम कचहरी सचिव और विकास मित्र मौजूद थे। खाड़ा पंचायत में प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलज़ारी कुमार पंडित द्वारा शिविर का जायजा लिया गया। आयोजित शिविर में उनके द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। शिविर में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी दीपेश कुमार मोदक, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सागर कुमार चौधरी, प्रखंड मनरेगा कार्यक्र...