गांधी जयंती के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का खाड़ा पंचायत सरकार भवन में हुआ आयोजन

🔴 गांधी जयंती पर पंचायत के हर वार्ड से पहुंचे लोग।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)। 

मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा ग्राम पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन के सभागार में शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता खाड़ा पंचायत के युवा मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलीय चित्र पर मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर के नेतृत्व में माल्यार्पण किया गया। 

आयोजित कार्यक्रम में उनके साथ ग्राम कचहरी खाड़ा की सरपंच मुन्नी देवी,न्याय सचिव भास्कर झा, वार्ड सदस्य रणजीत ठाकुर, राजकिशोर राम, स्वच्छता पर्यवेक्षक विभाकर झा, पीआरएस विकास कुमार सहित कई अन्य वार्ड सदस्यों सहित गणमान्य लोगों ने अपनी भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने गांधी जी की जीवनी की संक्षेप में महत्वपूर्ण बातों की जानकारी उपस्थित लोगों को देते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने की अपील की। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण विकास विभाग पटना एवं जिला ग्रामीण विकास अभिकरण मधेपुरा के निर्देश के आलोक में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन तथा विकसित ग्राम पंचायत योजना पर चर्चा सुनिश्चित करने के निर्देश के आलोक में VB G..Ram G के तहत खाड़ा पंचायत के पंचायत रोजगार सेवक विकास कुमार ने उपस्थित सैकड़ों पंचायत वासियों को विभिन्न जानकारियां प्रदान की। 


पीआरएस विकास कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रति वित्तीय वर्ष 125 दिनों के मजदूरी रोजगार की गारंटी,15 दिनों के भीतर मजदूरी भुगतान,विलंबित भुगतान पर क्षतिपूर्ति,बेरोजगारी भत्ता सहित ग्राम पंचायत द्वारा संचालित योजना पर भी विशेष चर्चा की गई। इस मौके पर विभिन्न वार्डों के वार्ड सदस्य, कार्यपालक सहायक कृष्ण कुमार, अरुण तांती, संजय मेहता, शंभू चौधरी, छोटी मुखिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

बुधामा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का डीपीआरओ ने की जांच,जांच से असंतुष्ट दिखे पदाधिकारी

सारेगामापा के अंतिम 12 में पहुंची खाड़ा की बेटी श्रद्धा श्री, लोगों ने दी शुभकामनाएं