षष्ठी पूजा को मां कात्यायनी की हुई पूजा,श्रद्धालुओं ने दुर्गा मंदिरों में की संध्याकाल आरती

🔴 मां कात्यायनी की संध्या आरती में मंदिरों में लगी भीड़।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)।

उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा, बुधामा, शाहजादपुर एवं नयानगर सहित क्षेत्रों में शुक्रवार को धूमधाम से नवरात्रि में षष्ठी पूजा की गई। मान्यता है कि नवरात्रि की षष्ठी तिथि (छठे दिन) को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। महर्षि कात्यायन की तपस्या से प्रसन्न होकर आदिशक्ति ने उनके यहां पुत्री के रूप में जन्म ली थी, इसलिए इनका नाम कात्यायनी पड़ा।


बताते चलें कि खाड़ा में खाड़ा चौक वार्ड नंबर -5 अवस्थित भूतपूर्व मुखिया स्व.कामेश्वर सिंह के परिवार में तथा खाड़ा बाजार अवस्थित वार्ड नंबर-4 में वर्षों से मां दुर्गे की पूजा विधि विधान पूर्वक की जाती रही है।

ग्रामीण बताते हैं कि वर्षों पूर्व एक ही जगह खाड़ा चौक पर पूरे गांव की नवरात्रि पूजा होती थी। परन्तु दिन के बदलाव और भीड़ अत्यधिक तथा अन्य कारणों से बाजार में भी दूसरी जगह मां की पूजा शुरू हुई।

आज खाड़ा चौक पर श्री जवाहर सिंह तथा खाड़ा बाजार में श्री राणा झा के देखरेख में विधि विधान से सार्वजनिक पूजा संपन्न कराया जा रहा है।

सेवा निवृत्त प्राध्यापक पंडित  मोहनानंद  झा कहते हैं कि पूजा में दश दिनों के लिए विधि विधान से संकल्प लिया जाता है। सुबह जल्दी उठकर स्नान करना  और साफ वस्त्र (विशेषकर लाल,पीले आदि) पहनकर व्रत व पूजा का संकल्प लिया जाता है। पूजा में रोली,अक्षत (चावल),चंदन और पुष्प अर्पित करने का बड़ा महत्व है। मां कात्यायनी को प्रसाद के रूप में शहद का भोग विशेष रूप से लगाया जाता है। इसके अलावा फल और मिठाइयां भी अर्पित किया जाता है। अंत में मां दुर्गा और मां कात्यायनी की आरती कर परिवार,गांव सहित विश्व की सुख-शांति की प्रार्थना की जाती है।

पंडित श्री झा कहते हैं कि मां कात्यायनी की उपासना से भक्तों के समस्त रोग,शोक,भय और पाप नष्ट हो जाते हैं। अविवाहित कन्याएं मनचाहा वर पाने के लिए मां कात्यायनी का विशेष व्रत और पूजन करती हैं। षष्ठी पूजा की संध्या मंदिरों में आरती हेतु महिलाओं और कुंवारी कन्याओं की भीड़ लगी रही।

इस समय जवाहर सिंह, रविन्द्र सिंह, बाबुल सिंह,शिवशंकर सिंह,चंदन कुमार झा,मनोहर मेहता सहित कीर्तन मंडली सदस्य और कृष्ण कुणाल झा,ब्यूटी,पल्लवी,शैयली आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

बुधामा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का डीपीआरओ ने की जांच,जांच से असंतुष्ट दिखे पदाधिकारी

सारेगामापा के अंतिम 12 में पहुंची खाड़ा की बेटी श्रद्धा श्री, लोगों ने दी शुभकामनाएं