नयानगर भगवती मंदिर में झांसी से पहुंची कथा वाचिका साध्वी अल्का द्विवेदी,बह रही है भक्ति की गंगा

 🔴 साध्वी अल्का द्विवेदी के  नयानगर राम कथा में उमड़ी भीड़।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। 

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)। 

दुर्गा पूजा व शारदीय नवरात्र को लेकर उदाकिशुनगंज प्रखंड के नयानगर मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध मां भगवती दुर्गा मंदिर परिसर में कलश स्थापना के साथ ही जहाँ मैया की पूजा- पाठ प्रारंभ हो गया है, वहीँ रविवार को प्रथम पूजा से ही प्रारंभ राम कथा में भक्ति की गंगा बह रही है।

यूपी के झाँसी से अपनी टीम के साथ पहुंची कथावाचिका साध्वी अल्का द्विवेदी के मुखारबिंद से रामकथा को सुनने एवम भजन कीर्तन को लेकर सैकड़ों  श्रद्धालु भक्ति रस में गोता लगाने पहुंच रहे हैं। 

नयानगर मंदिर न्यास कमिटी के सचिव राणा रणबहादुर सिंह उर्फ अमर सिंह,उपसचिव डॉक्टर प्रमोद सिंह सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि नित्य शाम के पांच बजे से रात्रि के नौ बजे तक साध्वी अल्का द्विवेदी से सुनने के लिए सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्त गण पहुंच कर लाभ उठा रहे हैं। 

न्यास कमिटी के सभी सदस्य पूर्ण रूप से अपनी  सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। श्रद्धालुगण की सेवा में सभी लोग तत्पर रहते हैं। राम कथा वाचन में खासकर महिलाओं की संख्या ज्यादा देखने को मिल रही है। पूरा इलाका भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है। 

राम कथा का आयोजन यहां मंदिर न्यास कमिटी के सौजन्य से प्रत्येक वर्ष किया जाता है। श्रद्धालु भक्तों ने इसके लिए न्यास कमिटी के सदस्यों को धन्यवाद भी ज्ञापित किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

बुधामा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का डीपीआरओ ने की जांच,जांच से असंतुष्ट दिखे पदाधिकारी

सारेगामापा के अंतिम 12 में पहुंची खाड़ा की बेटी श्रद्धा श्री, लोगों ने दी शुभकामनाएं