लोक मंच के तत्वावधान में ब्राह्मण समाज की बैठक खाड़ा में संपन्न,बारह सुत्रीय मांगों सहित विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा
🔴 लोक मंच की मजबूती और सामाजिक भागीदारी पर हुआ मंथन।
🔴 सभी आगंतुकों का माला और पाग पहनाकर स्वागत और अभिनन्दन किया गया।
🔴 जवाहर मिश्रा और पंडित मोहनानंद झा सहित दो संरक्षक और ग्यारह सदस्य का हुआ चयन।
🔴 ब्राह्मण समाज को लोक मंच से जुड़ने की हुई अपील।
🔴 नवम्बर में पटना चलने का किया गया आग्रह।
रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)।
उदाकिशुनगंज अनुमंडल के खाड़ा पंचायत में शनिवार को श्री श्यामानंद झा के दरवाजे पर लोकमंच के तत्वावधान में ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जहां जवाहर मिश्रा ने की वहीं पर्यवेक्षक के रूप में नंदन ठाकुर और जिला संयोजक राजेश कुमार झा व ग्राम पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर सहित अन्य की गरिमामई उपस्थिति रही।
मंच संचालन सुबोध चौधरी गणगण व चंदन कुमार झा ने संयुक्त रूप से की।
कार्यक्रम में प्रमोद मिश्रा,रामाशंकर झा,मनीष वत्स,प्रेमरंजन झा,पंकज कुमार झा, गंगेश कुमार झा,अभिषेक आचार्य,ध्रुव कुमार झा सहित समाज के कई गणमान्यों ने जिले के विभिन्न सूदूरवर्ती क्षेत्रों से भाग लिया।
साथ ही पंडित मोहनानंद झा,ध्रुव कुमार झा,अभिषेक आचार्य,मनीष वत्स,प्रमोद मिश्रा, दिनेश कुमार झा,सुबोध चौधरी गणगण सहित अन्य गणमान्यों ने बारी-बारी से अपनी-अपनी बातें रखी।
ध्रुव झा ने समाज के विभिन्न उप-संगठनों को एक मंच पर लाकर आपसी सहयोग और समन्वय मजबूत करने की बात कही। ध्रुव ने ब्राह्मण समाज के उपस्थित सदस्यों को अपने जाति,धर्म और संस्कार को बचाए रखने हेतु अपनी शिक्षा,वेदाध्ययन और ब्राह्मणों के खान-पान से लेकर पहनावे को अपने समाज के अनुकूल किए जाने पर चर्चा की।
वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि समाज की एकता का उद्देश्य किसी अन्य समाज के विरोध में खड़ा होना नहीं, बल्कि आपसी सहयोग, सम्मान और संवाद को मजबूत करना है। युवाओं के विकास,शिक्षा,रोजगार और सामाजिक सेवा जैसे सकारात्मक मुद्दों पर सामूहिक रूप से काम करने की आवश्यकता जताई गई।
बैठक के दौरान उदाकिशुनगंज प्रखंड कार्यकारी कमिटी के गठन के लिए सदस्यों का चयन किया गया। जिसमें जवाहर मिश्रा व पंडित श्री मोहनानंद झा को संरक्षक तथा शाहजादपुर से ध्रुव कुमार झा,खाड़ा से ललित नारायण ठाकुर,कमलेश कुमार झा,दीपक कुमार ठाकुर,आशुतोष कुमार झा,शिनवारा से ज्योतिष कुमार झा,बुधामा से सुबोध चौधरी गणगण,नीरज कुमार झा,विजय कुमार मिश्रा, गोपालपुर से महेश कुमार झा तथा सिंगारपुर से मिथिलेश झा सहित कुल 11 (ग्यारह) सदस्यों के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से सदस्य बनाए जाने पर मुहर लगाई गई।
अन्य विषयों पर चर्चा के साथ लोकमंच की ओर से आयोजित होने वाली नवंबर 26 में पटना के मिलर हाई स्कूल से राज्यव्यापी पदयात्रा में शामिल होने का भी आग्रह किया गया। इसमें बिहार के विभिन्न जिलों से समाज के लोगों के शामिल होने की भी बातें कही गई।
इस दौरान सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले ब्राह्मण समाज के युवा उदाकिशुनगंज के शिवम कुमार और बिहारीगंज के परड़िया पंचायत निवासी सत्यम कुमार मिश्रा को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
इस मौके पर पंचानन झा,संजीव कुमार कश्यप,गुड्डू कुमार ठाकुर,सुमन कुमार ठाकुर,संजय झा,अशोक कुमार ठाकुर,पंकज झा,प्रमोद मिश्रा,शंकर झा,गोविंद चौधरी,शशिधर झा,रमण कुमार झा,जयकृष्ण झा,शशिशेखर मिश्रा,सुधाकर झा,अभिनंदन झा,रमेश झा,तालेश्वर झा, पंडित नीतिश कुमार ठाकुर,शशिभूषण झा,विभाकर झा,सुमित कुमार झा,आयुष झा,दिनेश कुमार मिश्रा,रिंटू झा,मनोहर कुमार झा,पारस कुमार झा,चन्द्रानन झा,गोपाल ठाकुर,कृष्ण कुणाल झा, नारायण झा,राजा कुमार झा,शिक्षित कुमार झा,दिलीप झा,मनोज झा,रोहित झा,सुभाष झा,बरूण झा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक