मां दक्षिणेश्वरी काली मंदिर,खाड़ा में आगामी मेला को लेकर मेला कमिटी गठित

🔴 चंद्र किशोर सिंह बने मेला कमिटी के अध्यक्ष तो कोषाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह व सचिव जयंत कुमार झा।

🔴 दो दिवसीय मैया जागरण आयोजन को लेकर किया गया विचार-विमर्श।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)।

उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के खाड़ा पंचायत में दो दिवसीय काली मेला को लेकर युवा में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। 

ग्रामीणों ने विगत वर्ष भंग हुए मेला कमिटी के अध्यक्ष,सचिव,कोषाध्यक्ष और सदस्यों के चुनाव हेतु रविवार को मंदिर परिसर में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता राघवेन्द्र झा ने की। बैठक में सर्वसम्मति से दर्जनों वालेंटियर के साथ ही श्री चंद्र किशोर सिंह को मेला कमिटी का अध्यक्ष,जयंत कुमार झा को सचिव और रितेश कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। 

इसके साथ ही दो पद का नव सृजन कर चंदन कुमार झा को उपाध्यक्ष तथा वालेंटियर नियंत्रक के रुप में विश्वनाथ झा का चुनाव किया गया। 

सर्वसम्मति से पूजा कमिटी के पदाधिकारी एवं सदस्य हेतु मेला कमिटी को पूर्णतः नियंत्रित करने हेतु प्रस्ताव भी पारित हुआ।

2026 में आगामी मैया जागरण के आयोजन को सुनकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इधर मां दक्षिणेश्वरी काली पूजा कमिटी एवं मेला कमिटी के अध्यक्ष एवं सदस्य आगामी आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विभिन्न कार्यों में जुट गए हैं। 

दक्षिणेश्वरी काली मंदिर खाड़ा, आसपास के क्षेत्र के भक्तजनों के लिए श्रद्धा व आस्था का केंद्र बना हुआ है। 

मां काली पूजा कमिटी के अध्यक्ष रघुनंदन मिश्र कहते हैं कि श्रद्धालुओं (भक्तों) की मन्नतें पूरी होने के कारण माता दक्षिणेश्वरी काली पर अटूट प्रेम व विश्वास हर वर्ष बढ़ती जा रही है और लोगों की तादाद भी। 

हर वर्ष की भांति 2026 में भी काली पूजा आयोजित होगी। काली पूजा के अवसर पर यहां दो दिवसीय भव्य मेला तथा मैया जागरण का भी आयोजन किया जाएगा। 

मेला कमिटी के अध्यक्ष चंद्रकिशोर सिंह ने कहा कि इस बार काली पूजा के उपलक्ष्य में दो  दिन का मैया जागरण का प्रोग्राम भी रखा जाएगा। जिसको लेकर मंदिर परिसर तथा इसके नजदीक में विशाल पंडाल लगाया जाएगा। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े इसको लेकर मेला कमिटी के सदस्य पूर्णत: सजग और प्रयासरत रहेंगे। 

इस अवसर पर शंकर झा,राधवेन्द्र झा,गुड्डू कुमार ठाकुर,राहुल कुमार झा, माधव कुमार झा,आदित्य कुमार झा,लक्की,मनीष कुमार मोनू,दीपक, राजा,रोशन,सुमंत,अनुज,अजित, कृष्ण कुणाल झा,राहुल सिंह, आदित्य सिंह, आयुष झा, मानस सिंह,आत्मज कुमार झा, निरंजन कुमार झा सहित दर्जनों ग्रामीण व युवा उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

बुधामा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का डीपीआरओ ने की जांच,जांच से असंतुष्ट दिखे पदाधिकारी

सारेगामापा के अंतिम 12 में पहुंची खाड़ा की बेटी श्रद्धा श्री, लोगों ने दी शुभकामनाएं