जनप्रतिनिधियों ने बुधामा पुलिस कैंप को स्थाई ओपी बनाने को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से की मांग
🔴 खाड़ा पंचायत के तीन जिले के सीमा पर अवस्थित सुखासिनी में ओपी बनाने को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय विधायक सह बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष से जनता ने की मांग। रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज/मधेपुरा । उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदूरवर्ती बुधामा पुलिस कैंप को स्थाई किए जाने को लेकर रविवार को क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार एवं क्षेत्रीय विधायक सह बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष से मांग की है। इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार को उदाकिशुनगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार कांड संख्या 137/26 एवं 138/26 के सुपरविजन के सिलसिले में बुधामा पंचायत के दौरे पर थे। इसके पश्चात उन्होंने बुधामा पुलिस कैंप का भी जायजा लिया। इसी क्रम में वहां खाड़ा पंचायत के युवा मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,उदाकिशुनगंज के सांसद प्रतिनिधि सह जदयू के वरीय नेता बबलू यादव,भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य सुबोध चौधरी,भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी सी.के.झा,सहित कुछ अन्य गणमान्य लोगों ने क्षेत्रीय समस्याओं से पदाधिकारी को अवगत कर...