हर्षोल्लास के साथ खाड़ा में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
▶️ भारत माता की जय के नारों से गुंजायमान हो उठा वातावरण। ▶️ खाड़ा में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन परिसर में पहली बार किया गया झंडोत्तोलन। रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के खाड़ा पंचायत में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ 77वां गणतंत्र दिवस पर्व के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भारत माता की जय से वातावरण गुंजायमान हो उठा। सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान "जन गण मन...।" गाकर झंडे को सलामी दी। सभी उपस्थित पंचायत के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया। गत वर्ष की भांति इस वर्ष 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने वार्ड नंबर-01 स्थित व नव निर्मित पंचायत सरकार भवन के प्रांगण में प्रथम वार झंडोत्तोलन किया। झंडोत्तोलन के अवसर पर समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुखिया ध्रुव ने कहा कि अब पंचायत सरकार भवन पंचायत को हस्तगत कर दिया गया है। पंचायत के सारे कार्य इस भवन में एक जगह ही पंचायत की जनता को मिल सकेगा। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पंचायत की जनता से अपील की है कि पंचायत कार्यालय,ग्राम...