सीमरी बख्तियारपुर से बिहारीगंज वाया उदाकिशुनगंज रेल लाईन विस्तार हेतु नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने सांसद को सौंपा मांगपत्र
🔴 रेल लाईन विस्तार हेतु सांसद को नेता और जनप्रतिनिधियों ने सौंपा मांगपत्र । रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज। मधेपुरा सांसद दिनेशचंद्र यादव के आलमनगर विधानसभा क्षेत्रीय दौरा के क्रम में खाड़ा,बुधामा,शाहजादपुर एवं नयानगर पंचायत के नेता, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय लोगों ने उनका बुधामा पंचायत के बैजनाथपुर में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह की अध्यक्षता बुधामा पंचायत के पूर्व जदयू अध्यक्ष सह डीलर पवन सहनी ने किया । सांसद दिनेशचंद्र यादव को पवन सहनी द्वारा अपने आवास पर मंगलवार को दिन के करीब एक बजे माला पहनाकर स्वागत किया गया। भव्य स्वागत समारोह के अवसर पर दल का नेतृत्वकर्ता सह सांसद प्रतिनिधि बबलू यादव,भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण,भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा,पत्रकार संजीव कुमार कश्यप,बुधामा के पूर्व मुखिया सह जदयू नेता रितेश कुमार सिंह,बुधामा पंचायत के पूर्व सरपंच सह भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह,पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सुनील राम के साथ-साथ दर्जनों नेताओं ने सांसद दिनेशचंद्र यादव को सीमरी बख्तियारपुर से बिहारीगंज वाया खाड़ा-बुधामा, उदाकिशुनगंज रे...