शिक्षा : खाड़ा उच्च विद्यालय के बच्चे परिभ्रमण पर विक्रमशिला हुए रवाना, मुखिया ने दिखाई हरी झंडी
🔴 विक्रमशिला एक ऐतिहासिक स्थल है जिसे राजा धर्मपाल ने स्थापित किए थे। 🔴 मुखिया और विधायक प्रतिनिधि ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना। रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क। बिहार दर्शन योजना के तहत गुरुवार को उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत स्थित शास्त्री स्मारक(+2) उच्च विद्यालय के स्कूली बच्चों को परिभ्रमण पर विक्रमशिला हेतु रवाना किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक शशिकांत सुमन के नेतृत्व में खाड़ा पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर एवं विद्यालय के विधायक प्रतिनिधि सुभाष चंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंड़ी दिखाकर परिभ्रमण बस को रवाना किया। इस मौके पर खाड़ा पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने कहा कि स्कूली बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ - साथ मानसिक एवं बौद्धिक विकास हेतु परिभ्रमण भी जरूरी है। सरकार की यह महत्वपूर्ण योजना छात्रों के हित में है। वहीं दूसरी ओर विद्यालय के विधायक प्रतिनिधि सुभाषचंद्र सिंह ने परिभ्रमण पर जाने वाले सभी स्कूली बच्चों को सकुशल आने जाने हेतु अपना आशीर्वाद प्रदान किए। उन्होंने बच्चों को परिभ्रमण यात्रा के क्रम अनुशासन बनाए रखने हे...