पीएचसी प्रभारी डॉ.अंकित के साथ वरीय चिकित्सक डॉ. नवीन का किया गया विदाई समारोह,डॉ. रुपेश फिर बने प्रखंड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी
🔴 विदाई समारोह में पहुंचे सीएस,डॉ. रुपेश को मिला प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी का पदभार। 🔴 पद त्याग कर उच्च शिक्षा हेतु रवाना हुए पीएचसी प्रभारी व वरीय चिकित्सक। रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क। मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को पीएचसी प्रभारी डॉ.अंकित सौरभ व खाड़ा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नवीन कुमार पद से त्याग पत्र देकर उच्च शिक्षा प्राप्ति हेतु विरमित कर दिए गए। विरमित होने के पश्चात स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने विदाई समारोह का आयोजन किया। विदाई समारोह की अध्यक्षता जहाॅं नवनियुक्त प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रुपेश कुमार ने की वहीं मंच संचालन बुधामा एचएससी के सीएचओ मु.शकील अख्तर ने की। इस दौरान दोनों पदाधिकारियों को बुके और अंगवस्त्र से सम्मानित करते हुए सभी उपस्थित पदाधिकारी एवं कर्मियों ने उच्च शिक्षा लेने हेतु शुभकामनाएं देते हुए भावुक होते हुए विदा किया। विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में मधेपुरा सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन ...