कलश विसर्जन के साथ शारदीय नवरात्र संपन्न,माता को नम आंखों से दी गई विदाई
🔴 खाड़ा दुर्गा माता मंदिर में कलश विसर्जन से पूर्व श्रद्धालुओं ने किया कीर्तन भजन।
🔴 मुखिया ध्रुव ने दिया विजयादशमी पर लोगों के बीच भाई चारे का संदेश।
🔴 नीलकंठ पक्षी के दर्शन हेतु उमड़ी भक्तों की भीड़।
🔴 शांतिपूर्ण माहौल में कलश विसर्जन संपन्न।
रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)।
उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर चार खाड़ा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में बुधवार की शाम कलश विसर्जन के साथ शारदीय नवरात्र संपन्न हुआ।
श्रद्धालुओं एवं भक्तों द्वारा कलश विसर्जन से पूर्व मैया के विदाई को लेकर कीर्तन भजन का भव्य आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में गायक कलाकार श्री नंदन झा, नवल किशोर झा, महंत झा,अनिल झा सहित कई गायकों ने कीर्तन भजन में मैया के संगीत का ऐसा समां बांधा की श्रद्धालुगण भावविभोर हो उठे।
नम आंखों से मैया के विदाई को लेकर भी कीर्तन भजन का पूरा दौर चला। वहीं कीर्तन भजन के पश्चात श्रद्धालुओं ने पंडित बिनोद झा एवं किशोर झा के निर्देशन में कलश लेकर मंदिर परिक्रमा कर अपने गाँव का परिभ्रमण करते हुए स्थानीय तालाब में विसर्जित कर दिया।
वहीँ दूसरी ओर विजयादशमी के अवसर पर नील कंठ पक्षी के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों ने नील कंठ के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर पंडित किशोर झा ने बताया कि दशहरा के दिन नीलकंठ पक्षी का दर्शन शुभ और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नीलकंठ भगवान शिव के प्रतिनिधि माने जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन नीलकंठ के दर्शन से जीवन में सुख, समृद्धि एवं शांति आती है। साथ ही शुभ कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। यही वजह है कि विजयादशमी पर लोग नीलकंठ के दर्शन की कामना करते हैं।
वहीँ विजयादशमी के अवसर पर खाड़ा पंचायत के युवा मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय के महापर्व शांति पूर्ण ढंग से दशहरा संपन्न किए जाने पर पूरे पंचायत वासियों को बधाई दी है।
इस अवसर पर सुमन झा,नंदन झा,अशोक ठाकुर, राणा झा, संजीव कुमार कश्यप,चंदन कुमार झा, गुड्डू कुमार ठाकुर, राजीव कुमार झा, विश्वनाथ झा,संजय झा,सुमन ठाकुर,विभाषचंद्र ठाकुर, मनोज झा, पिताम्बर झा, दीपक शर्मा,विजय झा, राजकिशोर साह, पिंटू केशरी,चंद्रानंद झा,बद्री केशरी, गोपाल ठाकुर,पियुष झा, आदित्य कुमार ठाकुर, गोपाल झा,उज्जवल सिंह, राजा कुमार झा, सुमित झा, दीपक झा, गोपालचंद्र झा, जयकृष्ण झा, रामानंद झा,अमर ठाकुर,मानस झा, संतोष ठाकुर, उग्रमोहन झा, दयानंद झा, मानस सिंह,विभाकर झा,रत्नेश्वर झा,सूरज सिंह,ललित नारायण ठाकुर, शशिभूषण झा, सतेन्द्र ठाकुर, पंकज कुमार झा, पिंकू झा,कमलेश कुमार झा,शिवधर झा, मुरारी झा, आदित्य कुमार झा,विरेन्द्र पोद्दार, कैलाश पासवान, प्रदीप पासवान, ललित नारायण राम, गनौरी राम,जवाहर राम, शुशील अग्रवाल,बुधन रजक, नागो मंडल, मुहम्मद इलियास सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक