शिक्षिका सह गायिका वेदवती द्वारा प्रस्तुत भजन की अद्भुत प्रतिभा देखकर श्रद्धालु भक्तगण एवं ग्रामीण हुए मनमुग्ध

🔴 शिक्षिका सह गायिका वेदवती पंडित श्री मोहनानंद झा की छोटी पुत्री है।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)।

मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा पंचायत में नवरात्रि के मौके पर सोमवार की रात्रि भजन कीर्तन की धूम मची हुई है।  

जहां क्षेत्रों में चारों ओर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है, वहीँ खाड़ा मुख्य बाजार स्थित माता दुर्गा मंदिर में देर शाम से ग्रामीणों के सौजन्य से स्थानीय निवासी पंडित श्री मोहनानंद झा की छोटी पुत्री शिक्षिका सह गायिका वेदवती कुमारी के नेतृत्व में कीर्तन भजन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

वेदवती द्वारा मैया के दरबार में एक से बढ़कर एक भक्ति संगीत कार्यक्रम पेश करने से स्थानीय श्रद्धालुगण सहित ग्रामीण भी मनमुग्ध रहे। स्थानीय कलाकारों में श्री नंदन झा, नवल झा,राजीव झा सहित अन्य गायक भी कीर्तन भजन में शिक्षिका वेदवती को नाल, हारमोनियम और कौरश के रूप में सहयोग प्रदान कर प्रस्तुत भजन में चार चांद लगा दिए। 

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार आज सोमवार की देर रात्रि तक मैया के दरबार में कीर्तन भजन कार्यक्रम चलते रहेंगे। गाँव के बद्री केशरी द्वारा गायिका को प्रोत्साहित करने हेतु प्रोत्साहन राशि भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अनिल झा, गोपाल झा,गौतमानंद झा,चंद्रानंद झा,दयानंद झा, गोपाल ठाकुर,शिवदत्त झा,सूरज कुमार झा, पिंटू केशरी,राज किशोर साह, जयकृष्ण झा सहित कई युवा कार्यकर्ता भी अपना पूरा सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

बुधामा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का डीपीआरओ ने की जांच,जांच से असंतुष्ट दिखे पदाधिकारी

सारेगामापा के अंतिम 12 में पहुंची खाड़ा की बेटी श्रद्धा श्री, लोगों ने दी शुभकामनाएं