उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहजादपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक नरेन्द्र ने छात्र-छात्राओं के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर
▪️ बच्चों के पढ़ाई के लिए सभी शिक्षक हैं संकल्पित -- नरेन्द्र (प्रभारी प्रधानाध्यापक) ▪️ शिक्षकों ने नए प्रभारी प्रधानाध्यापक नरेन्द्र कुमार का किया स्वागत और दी बधाई। ▪️ शाहजादपुर में शांतिपूर्ण माहोल में संपन्न हुआ तीन विद्यालयों का प्रायोगिक परीक्षा। रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहजादपुर में पिछले दिनों आयोजित इंटर की प्रायोगिक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो चुकी है। इस विद्यालय में उदाकिशुनगंज अनुमंडल के तीन विद्यालयों उच्च माध्यमिक विद्यालय मंजौरा,उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उदा एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय बिसहरिया का प्रायोगिक परीक्षा केंद्र बनाया गया था। मिली जानकारी के अनुसार इस परीक्षा में यहां करीब 332 छात्र छात्राएं शामिल हुए। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक नरेन्द्र कुमार ने बताया कि इस विद्यालय के सभी शिक्षक बच्चों के पढ़ाई लिखाई एवं उनके सही मार्गदर्शन हेतु पूरी तरह संकल्पित हैं। विद्यालय के सर्वांगीण विकास कार्य हेतु भी सभी शिक्षकों का सहयोग मिल रहा है। इस स्कूल की जो गरिमा है उसे विद्यालय परिवार के सभी ...