खाड़ा दुर्गा मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मंडल बैठक संपन्न

🔴 खाड़ा में जिला प्रौढ़ शिक्षण कार्य प्रमुख जितेन्द्र जी की अध्यक्षता में हुई बैठक।

रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।

मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तर बिहार प्रांत के मंडल खाड़ा में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रौढ़ शिक्षण कार्य प्रमुख जितेन्द्र जी ने की। बैठक संघ गीत "चंदन है इस देश की माटी..।" से शुरू की गई।

बैठक में घर-घर जाकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठन व सेवा के 100 वर्ष के विषयों को बताने पर चर्चा हुई। 

इस उपलक्ष्य में श्री जितेन्द्र ने कहा कि "आओ बनाएं समर्थ भारत" कार्यक्रम में हम सभी को मिलकर एक साथ बिना बंटे देश के लिए सामुहिक सेवा के लिए आगे हाथ बढ़ाना है। बैठक में शिक्षण कार्य प्रमुख ने 1925 में विजयादशमी को शुरू हुई राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना को 100 वर्ष पूरे होने पर खुशी जताई।

उन्होंने कहा कि आज संघ विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन बन गया है। संघ के संस्थापक डॉ.केशव बलिराम हेडगेवार जी के देशभक्ति और उनकी स्वाधीनता आन्दोलन के विषय पर भी उन्होंने प्रकाश डाला। विशेष रूप से व्यक्ति निर्माण हेतु नित्य शाखा में खेल, व्यायाम,योगासन,गीत,कहानी,प्रार्थना स्वयंसेवकों में साहस,धैर्य,शक्ति,राष्ट्रीय चारित्र,अनुशासन,देशभक्ति,सेवा आदि गुणों के निर्माण करने की बातें कही। जितेन्द्र जी ने सभी स्वयंसेवकों को घर-घर सम्पर्क अभियान कर हिंदुओं को एकजुट करने और उन्हें देश के प्रति भक्ति और हिंदू संस्कृति को बचाने और आगे बढाने में माता,बंधु-भगिनीयों को रूचि व क्षमता के अनुसार सक्रिय भूमिका निभाने और इसमें सहयोग करने की अपील की है। सभी सदस्यों से उनके द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छपी पत्रक,प्रस्ताव पुस्तिका झोला में देकर घर-घर वितरण कर संघ की राष्ट्र सेवा से लोगों को जोड़ने का भी आग्रह किया गया।

इस अवसर पर चंदन जी,सज्जन जी,दिलीप जी,विभाकर जी,अग्रजीत जी,आलोक जी,गौरव जी,रितेश जी,कृष्ण कुमार जी,चन्द्रानन जी,प्रमोद जी,अभिषेक जी,राजन जी, रंजित जी, राजकिशोर जी,मिठन जी सहित दर्जनों स्वयंसेवक उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह