खाड़ा-बुधामा में कृषि जनकल्याण चौपाल कार्यक्रम संपन्न,कृषकों को मिली तकनीकी जानकारी
रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।
उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण "आत्मा" मधेपुरा के तत्वावधान में 20 नवंबर से 15 दिसंबर तक पंचायतवार,तिथिवार तथा टीमवार वासंतिक (रवि) "कृषि जनकल्याण चौपाल" का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया।
इसी कड़ी में 5 दिसंबर को जहां खाड़ा पंचायत में दूर्गा मंदिर परिसर में तथा बुधामा के पंचायत कृषि कार्यालय सह पंचायत भवन में "कृषि जनकल्याण चौपाल" आयोजित हुई। वहीं 4 दिसंबर को नया नगर पंचायत में पंचायत कृषि कार्यालय सह पंचायत भवन में चौपाल आयोजित की गई।
खाड़ा में शुक्रवार को कृषि जनकल्याण चौपाल कार्यक्रम की जहां मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने अध्यक्षता की वहीं बुधामा में मुखिया पंकज कुमार सिंह ने।
खाड़ा में सहायक तकनीकी प्रबंधक सिद्धार्थराज और कृषि सलाहकार अनिल कुमार पाठक ने चौपाल में कृषि से संबंधित मिट्टी जांच के आधार पर संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग,फसल अवशेष प्रबंधन एवं जैविक खेती को बढ़ावा,रवि फसल में लगने वाले रोग एवं कीट-व्याधि प्रबंधन की जानकारी,प्रखंडों में किसान पाठशाला और किसान गोष्ठी में भाग लेने की जानकारी,कृषि विभाग द्वारा चलाए जा रहे राज्य सरकार तथा प्रधानमंत्री क़ृषि सिंचाई योजना आदि विषयों पर विस्तार से उपस्थित किसानों को जानकारी दी गई। वहीं कृषि समन्वयक मनीष कुमार व कृषि सलाहकार परमानंद मंडल ने कृषकों को विभिन्न जानकारियां दी।
सहायक तकनीकी प्रबंधक सिद्धार्थराज खाड़ा पंचायत के खाड़ा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में शुक्रवार को 11 बजे दिन में आयोजित कृषि जनकल्याणकारी चौपाल में मिट्टी की जांच और इसके मुताबिक फसल को लगाने पर कृषक को जोड़ दिया। उन्होंने सभी किसानों से आग्रह किया है कि कृषक अपनी-अपनी खेतों के मिट्टी की जांच उपरांत फसल यदि लगाते हैं तो बेहतर फसल उत्पादन में मददगार साबित होगा।
इधर 4 दिसंबर को नया नगर पंचायत के पंचायत भवन सह कृषि कार्यालय में मुखिया प्रतिनिधि रूपेश झा की अध्यक्षता में कृषि जनकल्याण चौपाल का आयोजन किया गया। रूपेश कुमार झा ने सभी किसानों से कहा कि किसान सलाहकार और क़ृषि समन्वयक के दिए कृषि सलाह पर ध्यान देकर व फसल उत्पादन तकनीक की सहायता लेकर फसल उत्पादन में बढ़ोतरी कर सकते हैं।
खाड़ा पंचायत में कृषि सलाहकार अनिल कुमार पाठक ने वासंतिक (रवि) कृषि से संबंधित विभिन्न जानकारियां उपस्थित किसानों को दी। उन्होंने गेहूं फसल बीज वितरण कार्यक्रम,दलहन एवं तेलहन की विशेष योजना,कृषि यांत्रिकीकरण योजना,मसरूम उत्पादन,तेल मिल स्थापना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी।
खाड़ा कृषि जनकल्याण चौपाल में कृषक चंदन कुमार झा,राजेश रंजन उर्फ सोना सिंह,दिलीप मेहता,प्रेम कुमार वर्मा, सुनील मेहता,बिजेंद्र कुमार शर्मा,नवीन कुमार मेहता,शिवेन्द्र सिंह,महंथ झा,प्रवेश कुमार मेहता, रत्नेश्वर झा,बुधनी देवी,कैली देवी सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक