विद्यालय में छात्रों का त्रैमासिक मूल्यांकन परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से आरंभ
🔴 उदाकिशुनगंज प्रखंड के सभी विद्यालयों में परीक्षा जारी।
रिपोर्ट : पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।
मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में छात्रों का त्रैमासिक मूल्यांकन परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सोमवार आरंभ हो गया।
इसी क्रम में खाड़ा पंचायत में जहां राजकीय बुनियादी विद्यालय में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से लिया गया वहीं अन्य विद्यालयों में भी जारी है।
राजकीय बुनियादी विद्यालय खाड़ा के प्रधानाध्यापक सुभाषचन्द्र मिश्र ने बताया कि कक्षा एक और दो के छात्रों का मौखिक परीक्षा एवं कक्षा तीन से आठ तक लिखित परीक्षा 15 दिसंबर सोमवार से जारी है। यह परीक्षा 22 दिसंबर तक चलेगा। इससे छात्रों का त्रैमासिक मूल्यांकन होगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद सभी कक्षाओं के छात्रों का मार्च 2026 में अन्तिम परीक्षा ली जाएगी।
इस त्रैमासिक परीक्षा में वर्ग एक से आठ तक के कुल 608 बच्चे भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि त्रैमासिक परीक्षा प्रथम पाली 10 बजे से 12 बजे एवं द्वितीय पाली 1 बजे से 3 तक ली जा रही है इसके साथ बीच में भोजनावकाश दिया गया है। सोमवार को प्रथम पाली में कक्षा तीन से आठ तक पर्यावरण अध्ययन/सामाजिक विज्ञान की परीक्षा ली गई। यह परीक्षा बिहार सरकार के शिक्षा विभाग अन्तर्गत राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद,बिहार पटना द्वारा ली जा रही है।
प्रधानाचार्य सहित अन्य अध्यापकों की उपस्थिति में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित किया जा रहा है। सभी छात्र-छात्राएं परीक्षा से खुश नजर आ रहे हैं। बच्चे अर्पित राज,शाश्वत कुमार,हर्ष कुमार,मौसम कुमारी,रितु कुमारी,अंशु कुमारी आदि ने बताया कि परीक्षा सोमवार से शुरू है। बच्चे ने कहा कि पढ़ने के लिए विद्यालय से उन्हें बैग,कांपी एवं अन्य सामग्री भी दी गई है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुभाषचन्द्र मिश्रा, सहायक शिक्षक प्रसून कुमार सिंह,ईश्वर कुमार झा, बैद्यनाथ झा गुड्डू,सहित सभी शिक्षक मौजूद थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक