नरेन्द्र नारायण यादव को पुनः निर्विरोध विधानसभा उपाध्यक्ष बनाए जाने पर नेताओं ने दी बधाई

🔴 दूसरी बार बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए आलमनगर विधायक नरेंद्र नारायण यादव।

रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।

मधेपुरा जिला के 70 आलमनगर विधानसभा क्षेत्र  के विधायक नरेन्द्र नारायण यादव को निर्विरोध बिहार विधानसभा का पुनः उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा एवं जदयू के क्षेत्रीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा बधाई और शुभकामनाएं देना जारी है।

पिछले विधानसभा सत्र 2020-25 में  उन्हें उपाध्यक्ष चुना गया था। 2025 के विधानसभा चुनाव में वो आलमनगर विधानसभा से चुनकर 8वीं बार  विधानसभा पहुंचे। वो इससे पूर्व 17 वीं विधानसभा में भी उपाध्यक्ष चुने गए थे। 

विधायक श्री यादव विधानसभा के वरिष्ठतम सदस्यों में एक हैं और कई बार उन्होंने मंत्री पद को सुशोभित किया है। सत्र 2025-30 में उनको प्रोटेम स्पीकर भी बनाया गया जो आलमनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए गौरवान्वित करने का क्षण रहा।
बिहार विधानसभा अध्यक्ष के पद पर गया से 9वीं बार विधानसभा से जीत कर आए विधायक  प्रेम कुमार को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इसके पश्चात बुधवार को उन्हें बिहार विधानसभा का पुनः निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा ,भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य सुबोध चौधरी गणगण व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजीत सिंह सहित कई नेताओं एवं गणमान्य लोगों ने विधायक नरेन्द्र नारायण यादव को बधाई देते हुए बताया कि आलमनगर विधानसभा क्षेत्र से लगातार 8वीं बार चुनाव जीतकर सदन पहुंचे हैं। वे पहली बार 1995 में वहां से जनता दल के टिकट पर चुनाव जीते थे। उसके बाद से लगातार वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं।

चंदन कुमार झा ने कहा कि उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव जी अपने विधानसभा क्षेत्र के एक ऐसे सरल सौम्य,मिलनसार और जनता के दिलों में राज करने वाले नेता हैं। वो हर समय क्षेत्र की जनता से क्षेत्र की समस्या के समाधान के लिए 24×7 दिन उपलब्ध रहते हैं। जिस कारण 8वीं बार विधानसभा चुनाव में विजयी हुए और पुनः बिहार विधानसभा की उपाध्यक्ष की कुर्सी पर निर्विरोध पदासीन किए गए। उन्होंने उपाध्यक्ष से फोन से बातें कर बधाई और शुभकामनाएं दी है। उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि ये आलमनगर विधानसभा की जानता का मिला अपार स्नेह का प्रतिफल है। उन्होंने इसका श्रेय आलमनगर की समस्त जनता एवं एनडीए कार्यकर्ता को दिया है। 

इस खुशी के अवसर पर खाड़ा के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,जदयू के वरीय जिला उपाध्यक्ष मोहन कुमार ठाकुर,पत्रकार संजीव कुमार कश्यप, गुड्डू कुमार ठाकुर,सुमन कुमार सिंह,प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल,सांसद प्रतिनिधि बबलू यादव,नयानगर मुखिया प्रतिनिधि रूपेश झा,शाहजादपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जयजय राम यादव,बुधामा के पूर्व मुखिया रितेश सिंह,भाजपा नेता विवेकानंद सिंह,भाजपा नेता सुमित सिंह, सुभाषचन्द्र सिंह,रविन्द्र कुमार सिंह, डॉ अमर कुमार अमर, भूतपूर्व मुखिया प्रतिनिधि विजय कुमार मुन्ना,भूतपूर्व मुखिया सुनिल कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष कमलेश कुमार झा, पैक्स प्रबंधक राजेश रंजन उर्फ सोना सिंह,बुधामा सरपंच मनोज कुमार सिंह,प्रमोद मिश्रा,जदयू नेता अशफाक आलम,भाजपा नेत्री बुलबुल सिंह,मुन्नी देवी,मीरा देवी,रंजु देवी सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने विधायक नरेन्द्र नारायण यादव को शुभकामनाएं व बधाई दी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह