प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का एपीएचसी खाड़ा में फीता काट कर किया गया शुभारंभ
🔴 उदाकिशुनगंज प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.अंकित सौरभ एवं खाड़ा एपीएचसी के वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.नवीन कुमार के नेतृत्व में अभियान का किया गया शुभारंभ।
रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।
मधेपुरा जिले के प्रखंड उदाकिशुनगंज के पंचायत खाड़ा स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को राज्य स्वास्थ्य समिति के बैनर तले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का शुभारंभ किया गया।
अभियान का उद्घाटन उदाकिशुनगंज के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.अंकित सौरभ,एपीएचसी खाड़ा के वरीय चिकित्सक डॉ.नवीन कुमार के नेतृत्व में एवं डॉ. प्रवीण कुमार एवं होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. प्रकाश कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.अंकित सौरभ ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार अब प्रत्येक माह के 09,15 एवं 21 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं का एनएमसी जांच कर सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस अभियान के तहत बीपी,वजन, हीमोग्लोबिन,शुगर,एचआईवी,एचबीएसएजी,यूरीन सहित कई स्वास्थ्य से संबंधित जांच इस एपीएचसी में की जाएगी।
अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के वरीय चिकित्सक डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि अभियान के तहत अब हर महीने के नौ (09) तारीख को यहां रूटीन चेकअप की सुविधा तथा 15 एवं 21 तारीख को फॉलोअप किया जाएगा। फॉलोअप के तहत गर्भवती महिलाओं के जटिल प्रसव को लेकर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जाएगा।
इस मौके पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंकित सौरभ ने कहा कि यहां टीकाकरण की सुविधा तथा कोल्ड चेन सिस्टम की प्रक्रिया भी यथाशीघ्र प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में आशा कार्यकर्ताओं का अपेक्षित सहयोग मिल रहा है।
▪️खाड़ा एपीएचसी अपग्रेड कर पीएचसी बनाने की प्रक्रिया शुरू
पीएचसी प्रभारी डॉ अंकित सौरभ ने कहा कि खाड़ा एपीएचसी को अब अपग्रेड कर पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मंगलवार को एपीएचसी का नजारा बदला बदला सा नजर आया।
मंगलवार को कुल 45 गर्भवती महिलाओं का एनएमसी जांच किया गया। जबकि ओपीडी में भी चिकित्सकों की टीम ने भी दर्जनों रोगियों का इलाज कर उन्हें दवा उपलब्ध कराया।
इस अवसर पर प्रभारी डॉ.अंकित सौरभ,वरीय चिकित्सक डॉ.नवीन कुमार, डॉ.प्रवीण कुमार, डॉ. प्रकाश कुमार गुप्ता, डॉ.राजन कुमार, बीएचएम अनीश कुमार,जीएनएम ओमप्रकाश,आशा फेसिलेटर सबिता कुमारी,आशा कार्यकर्ता कल्पना कुमारी, पुष्पांजलि कुमारी,आशा कुमारी,प्रतिभा कुमारी,अभिलाषा कुमारी,सरिता कुमारी,रीता कुमारी,सुनीता कुमारी, ममता कुमारी,एएनएम रिंकू कुमारी, प्रियंका कुमारी,रितम कुमारी,शिल्पी कुमारी,ज्योति कुमारी,पम्मी कुमारी, सहित ग्रामीण चिकित्सक अमर कुमार अमर,खाड़ा के भूतपूर्व मुखिया दिगम्बर झा,गौतमानंद झा, युवा समाजसेवी दुर्गेश कुमार मंडल सहित कई लोग मौजूद थे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक