भाजपा मंडल महामंत्री का हुआ आकस्मिक निधन,नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
🔴 भाजपा मंडल महामंत्री का बुद्धवार की रात्रि आकस्मिक निधन से भाजपा परिवार मर्माहत।
🔴 नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर दी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि।
रिपोर्ट : पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।
मधेपुरा भाजपा के उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल महामंत्री बुधामा पंचायत के बैजनाथपुर निवासी ग्रामीण चिकित्सक अनिल कुमार गुप्ता(उम्र करीब 50 वर्ष) का बुधवार की रात्रि करीब एक बजे आकस्मिक निधन हो गया।
निधन से जहां सभी मर्माहत है वहीं स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। डॉ. अनिल अपने पीछे भरा-पूरा परिवार में पत्नी सहित चार पुत्र0मनीष,अमन, मस्तराज,कर्पूरी एवं दो पुत्रियां रीतिका तथा मौसम को छोड़ चल बसे।
मिल रही जानकारी से उनकी सांसें बुधवार की रात करीब एक बजे आकस्मिक थम गई। उनकी हार्ट एटेक से मौत हुई होने की संभावना से गुरेज नहीं किया जा सकता।
भाजपा के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से मिलकर उनके पार्थिव शरीर पर भाजपा का चादर ओढ़ाकर तथा पुष्पांजलि अर्पित कर इसके साथ ही 2 मिनट का मौन रखकर सम्मान पूर्वक भाजपा के सक्रिय सदस्य और जुझारू कार्यकर्ता अनिल गुप्ता को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। बताया जा रहा है कि उनका दाह-संस्कार उनके पैतृक गांव बैजनाथपुर में गुरुवार को किया गया।
उनके निधन पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह,भाजपा जिला महामंत्री विवेकानंद सिंह,भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा,भारतीय जनता पार्टी के जिला समिति सदस्य सुबोध चौधरी गणगण,भाजपा नेता अरविंद सिंह,उदाकिशुनगंज भाजपा दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष राजीव सिंह,आलमनगर मंडल अध्यक्ष सुमित सिंह,जदयू के उदाकिशुनगंज के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल,खाड़ा शक्ति केंद्र प्रमुख ललित नारायण ठाकुर,भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष शालिग्राम मेहता, अशोक सिंह, प्रमोद पासवान,मिठन ऋषिदेव,अनुपम कुमारी,रमेश चंद्र आचार्य,रमण कुमार झा,राजेश कुमार मेहता,राजीव कुमार,हीरा ऋषिदेव सहित अन्य कार्यकर्ता और स्वजन मौजूद थे। सभी ने इनके आकस्मिक निधन पर चिंता जताई और इसे भाजपा दक्षिणी मंडल के लिए अपूर्णीय क्षति बताई।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक