नामजद आरोपी घूम रहे बेखौफ, कार्रवाई से संतुष्ट नहीं आवेदक
🔴 आवेदक गनौरी राम ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग । रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)। उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधामा पुलिस कैंप क्षेत्र के खाड़ा पंचायत वार्ड नंबर-7 का एक मामला प्रकाश में आया है। आवेदक गनौरी राम ने उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। दिनांक-28/06/26 को प्राथमिकी संख्या-195/26 भी दर्ज कर ली गई पर प्रशासनिक कार्रवाई अब तक शून्य है,ऐसा गनौरी राम का कहना है। 🔴मामला पर एक नजर : गनौरी राम ने अपने आवेदन में घटना 23 जून 2026 की बताई है। उन्होंने लिखा है कि मंगलवार की संध्या करीब 5 बजे राजो राम पिता स्व बिहारी राम,सिरोमनी देवी पति राजो राम,लालू राम पिता राजो राम,लुटनी देवी पति जंगली राम, गुलशन कुमार पिता जंगली राम,कारी देवी पति लालू राम,तपेश कुमार पिता राजो राम एवं कबूतरी देवी पति रमेश राम सभी साकिन खाड़ा, वार्ड नंबर-7 एवं दो अज्ञात व्यक्ति हाथ में लाठी डंडे एवं हर्वे-हथियार लेकर एकजूट होकर पूर्व से अपने बारी में लगे घने लड़कटिया में सुनियोजित तरीके से छिपकर,घात लगाए बैठा था। उसी समय सभी ने अचानक मेरी पत्नी झुना देवी उर...