ब्राह्मण समाज की उदाकिशुनगंज में अनुमंडल स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत करने और उचित भागीदारी को लेकर हुआ मंथन

🔴 ब्राह्मणों की कुंभ में ब्राह्मण समाज की एकजूटता पर हुआ विचार विमर्श।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।



उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)।

उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित श्री कृष्णा डिग्री महाविद्यालय के सभागार में मंगलवार को लोकमंच के तत्वावधान में ब्राह्मण समाज की एक अहम बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता डॉ. सुमन कुमार झा ने की,जबकि पर्यवेक्षक के रूप में नंदन ठाकुर मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के रूप में राजेश कुमार झा, प्रमोद मिश्रा, पप्पू कुमार झा और मनीष वत्स सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य ब्राह्मण समाज को संगठित करना तथा सामाजिक,शैक्षणिक और राजनीतिक स्थिति पर विचार-विमर्श करना रहा। 

वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मण समाज को शिक्षा,सरकारी नौकरी,राजनीति और सरकारी योजनाओं में आबादी के अनुरूप उचित भागीदारी मिलनी चाहिए। इसके लिए समाज के सभी उप-संगठनों को एक मंच पर आकर सामूहिक रूप से काम करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

बैठक के दौरान अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों से जिला कार्यकारी कमिटी के गठन के लिए सदस्यों का चयन किया गया। आयोजकों के अनुसार बुधवार को सिंहेश्वर में पुनः बैठक आयोजित कर जिला कमिटी के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इसके बाद प्रदेश स्तर पर कार्यकारिणी गठित करने की योजना है।

लोकमंच की ओर से नवंबर महीने में पटना के मिलर हाई स्कूल से राज्यव्यापी पदयात्रा निकालने की भी घोषणा की गई। इसमें बिहार के विभिन्न जिलों से ब्राह्मण समाज के लोगों के शामिल होने की बात कही गई।

बैठक में मनीष वत्स,धीरज झा, प्रेमनाथ झा,गोविंद चौधरी,पंकज झा,अभिषेक आचार्य,बृजेश कुमार, रंजीत झा,रजनीकांत ठाकुर,रमन कुमार झा,संजीव कुमार कश्यप, गंगेश झा,समेत अन्य दर्जनों गणमान्य मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

बुधामा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का डीपीआरओ ने की जांच,जांच से असंतुष्ट दिखे पदाधिकारी

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)