पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहजादपुर में एमडीएम हुआ प्रारंभ

🔴 पीएम पोषण योजना के डीपीएम की मौजूदगी में योजना हुआ प्रारंभ।

🔴 विद्यालय की विधि व्यवस्था से संतुष्ट हुए अधिकारी, एचएम नरेंद्र एवं शिक्षकों को दिए धन्यवाद।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) ।

उदाकिशुनगंज प्रखंड के शाहजादपुर पंचायत स्थित पी.एम. श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहजादपुर में वर्ग 06 से 08 तक के बच्चों के लिये मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत मध्याह्न भोजन का आयोजन किया गया। 

इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार विभागीय निर्देशानुसार पीएम पोषण योजना के डीपीएम मधेपुरा संजय कुमार शर्मा के द्वारा स्वयं उपस्थित होकर सभी बच्चों को विद्यालय में ससमय विभाग द्वारा निर्धारित पोशाक में आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने  सभी बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन किए । विद्यालय के विधि व्यवस्था एवं पठन पाठन से काफ़ी सन्तुष्ट दिखे।

विद्यालय प्रांगण में पर्यावरण संरक्षण हेतु लगे वृक्ष एवं गार्डन से विद्यालय परिसर काफी सुसज्जित नजर आया, जो कि प्रत्येक विद्यालय के लिए प्रेरणास्रोत है। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नरेंद्र कुमार ने भी सभी नवागंतुक बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए नियमित विद्यालय आने हेतु प्रेरित किये, साथ ही किसी भी तरह की कठिनाई होने पर सीधे प्रचार्य से संपर्क करने की बात भी बताए। 

विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक धर्मेंद्र कुमार, राजेश कुमार पासवान,मुरलीधर मंडल, रमेश कुमार, मुरारी कुमार, दिलखुश कुमार ,पुनीत कुमार ,मोहम्मद अहतसम, प्रेमनारायण तिवारी, राकेश मिश्रा ,शिक्षिका स्नेहलता कुमारी ,चांदनी कुमारी ,लिपिक सीमा सिंह एवं परिचारिका निर्मला देवी, रसोईया कविता कुमारी ,रेणु देवी उपस्थित रही। 

इस अवसर पर मध्य विद्यालय शाहजादपुर के प्रधानाध्यापक श्री संजीव कुमार सिंह एवं नवसृजित प्राथमिक विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य जयप्रकाश पासवान एवं सभी शिक्षक शिक्षिका का काफ़ी सहयोग मिला। 

इस मौके पर ग्रामीणों में भी खुशी का माहौल देखा गया। अधिकारी विद्यालय की सभी व्यवस्थाओं से काफी संतुष्ट एवं प्रसन्न नजर आए। उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र कुमार एवं शिक्षकों की टीम को धन्यवाद भी दिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

बुधामा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का डीपीआरओ ने की जांच,जांच से असंतुष्ट दिखे पदाधिकारी

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)