जदयू सांगठनिक चुनाव की सरगर्मी तेज,निर्विरोध निर्वाचन हेतु निर्धारित बैठक में पहूंचेंगे कार्यकर्ता
🔴 उदाकिशुनगंज में जदयू प्रखंड अध्यक्ष चुनाव 23 फरवरी को,क्षेत्रीय दौरे में प्रदीप। रिपोर्ट : पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज। प्रखंड में जदयू का सांगठनिक तीन वर्ष पर होने वाले चुनाव के लिए कार्यकर्ता और प्रत्यासियों ने ऐंडी और चोटी एक कर दी है। इसी चुनावी परिप्रेक्ष्य में क्षेत्र भ्रमण के दौरान उदाकिशुनगंज जदयू के वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल अपने समर्थकों के साथ पंचायत अध्यक्ष और जदयू के वोटरों से मिलते हुए खाड़ा पहुंचे। क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान प्रखंड जदयू अध्यक्ष ने जदयू नेता मिथिलेश राम, देवनारायण राम,संतोष राम,भाजपा नेता अशोक सिंह आदि समर्थकों के साथ खाड़ा में भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा से भी मिले। उन्होंने कहा कि 23 फरवरी को प्रखंड का चुनाव होना है। इससे पहले 21 फरवरी को 11 बजे प्रखंड के सभी वरीय नेता और कार्यकर्ताओं की बैठक जदयू कार्यालय में रखी गई है। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुनने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। वर्तमान अध्यक्ष ने कहा कि कल की बैठक के पश्चात 23 को चुनाव संपन्न होगा और घोषना भी उसी दिन कर दी जाएगी। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष,...