महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर साधुपुर में निकलेगी शिव की भव्य झांकियां,तैयारी जोरों पर
🔴 महाशिवरात्रि के मौके पर निकाली जाएगी भव्य झांकियां। 🔴 शिवचर्चा तथा शिवधुन संकीर्तन का भी होगा आयोजन। रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज प्रखंड अन्तर्गत बुधामा पंचायत के साधूपर,वार्ड नंबर-3 में नव स्थापित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के मौके पर शिव की झांकी सहित अन्य भव्य कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की जानकारी अध्यक्ष हिटलर कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। प्रशासनिक परमिशन ले लिया गया है। हिटलर ने कहा कि कार्यक्रम में महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग बेरिकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि प्रशासन द्वारा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि बिहार उत्पाद अधिनियम का उल्लंघन किसी भी स्थिति में नहीं की जानी चाहिए, जिसका अक्षरशः पालन किया जाएगा। आयोजित कार्यक्रम के सचिव रामजी मंडल एवं कोषाध्यक्ष राजेश मंडल ने बताया कि शिव मंदिर की स्थापना वर्ष-2024 में हुई थी। महाशिवरात्रि के दिन मंदिर निर्माण के दो वर्ष पूरे होंगे। इसी उपलक्ष्य और महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर भव्य और आकर्षक झांकियों के साथ ...