दुर्गा पूजा विशेष : क्षेत्र में मां दुर्गा की होती है अद्भुत स्वरूप की आराधना,नयानगर में रोज होती है श्रीराम कथा
🔴 शांतिपूर्ण तरीके से पूजा संपन्न कराने हेतु स्थानीय प्रशासन गंभीर।
रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज प्रखंड के नयानगर पंचायत अन्तर्गत नयानगर में प्रतिष्ठित माँ भगवती की महिमा अपरम्पार है।नवरात्र के अवसर पर भजन-कीर्तन और प्रवचन दस दिनों तक आयोजित किया जाता रहा है। इस बार भी हर साल की भांति कुमारी अल्का द्विवेदी (सिद्दी) मानस रत्न वेदान्त विदुषी चित्रकूट धाम से अपने टीम के साथ पधारकर प्रवचन लगातार कर रही।
उनके श्री मुख से श्री राम चरित्र मानस कथा प्रवचन किया जा रहा है। नवरात्र के दस दिनों तक संध्या साढें पांच बजे से महा आरती तक भक्तिभाव से ओतप्रोत प्रवचन जारी है।शारदीय नवरात्र को लेकर नयानगर माँ भगवती मंदिर परिसर में कथावाचन प्रारंभ है।
मंदिर न्यास समिति के सचिव राणा रन बहादुर सिंह उर्फ अमर सिंह एवं कोषाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि मंदिर में प्रत्येक दिन छप्पन भोग का प्रसाद माता को चढ़ाया जाता है। और वर्षों से लगातार दस दिनों तक कथावाचक/कथावाचिका द्वारा कथा कही जाती रही है।
मंदिर न्यास समिति उपसचिव सह भाकपा अंचल मंत्री डॉ प्रमोद सिंह कहते हैं कि न्यास समिति के पदेन अध्यक्ष अनुमंडल पदाधिकारी पंकज घोष के निर्देशन में पूजा-अर्चना करवाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस बल के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार भी मैया परिसर में पधारकर प्रशासनिक व्यवस्था को देखकर संतुष्टि ज़ाहिर की।सचिव ने कहा कि कथावाचिका कुमारी अल्का द्विवेदी (सिद्धि) का श्रीराम चरितमानस का कथावाचन 8वां दिन सोमवार की संध्या में भी किया जा रहा है। 22 सितंबर से दुर्गा मंदिर परिसर में श्रीरामचरित कथा कर रही है और एक अक्टूबर तक यह कथा चलेगा।
दुर्गा पूजा के मद्देनजर क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्था देखने हेतु रात्रि करीब आठ बजे अचानक उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार नयानगर मां भगवती मंदिर पहूंचे। उन्होंने तैनात पुलिस पदाधिकारी तथा मंदिर न्यास समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों से मिलकर विधि व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने विधि व्यवस्था पर संतोष जताया।
इस अवसर पर बुधामा सीएचओ मु.शकील अख्तर,गजेन्द्र प्रसाद सिंह,जदयू नेता सह सांसद प्रतिनिधि बबलू यादव,भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण,भाजपा नेता चंदन कुमार झा, पत्रकार संजीव कुमार कश्यप,सुमन कुमार सिंह,भाजपा नेता सुमन सिंह,पूर्व उपमुखिया प्रतिनिधि नीरज झा, सरपंच सह सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,गिरीश कुमार सिंह,संतोष मिश्रा,बिमल झा,राहुल सिंह,बुधामा के पूर्व सरपंच मुकेश कुमार सहित दर्जनों भक्तगण मौजूद थे।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक